बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजकुमार राव है। जो अपनी फिल्मों के वजह से कम, अपने किरदारों कि वजह से ज्यादा जाने जाते हैं। राजकुमार राव ने फिल्म लव सेक्स और धोखा से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। जब राजकुमार राव बॉलीवुड में काम करने के लिए मुंबई आए थे। तो उन्हें केवल छोटे मोटे रोल ही मिलते थे। जिनसे उनकी कमाई केवल 10000 रुपए की ही होती थी। उन्होनें एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसे कई दिन होते थे जब उनके पैसे खत्म हो जाते थे। तो वो दोस्त से पैसे उधार लेकर खाना खाते थे। लेकिन आज वो किसी चीज के मोहताज नहीं है और बॉलीवुड में एक अच्छे मुकाम पर हैं। उन्होनें बॉलीवुड में कई सारे छोटे मोटे रोल किए हैं। उनकी सबसे यादगार फिल्म है न्यूटन। जिसमें उन्होनें एक इलेक्शन एजेंट का किरदार निभाया था।
पैरेंट्स करते थे पूरा स्पोर्ट
उन्होनें आगे बताया कि ऐसा कई बार हुआ था जब मैं थोड़ा हारा हुआ महसूस करता था। काम मिलते-मिलते नहीं मिलता था। लेकिन उन समय पर कभी मेरे पैरेंट्स ने मुझे ये करियर छोड़ने को नहीं कहा। उन्होनें कभी मुझे ये नहीं कहा कि फिल्म नहीं मिल रहीं, छोड़ो तुम टीवी कर लो। उन्होनें हमेशा मुझे स्पोर्ट किया। जितना मुझे खुद पर भरोसा नहीं था उतना मेरे पैरेंट्स को मुझ पर था।
बात करें राजकुमार राव की फिल्मों की, तो उनकी आखिरी फिल्म मेड इन चाइना रहीं, जिसमें राजकुमार राव के साथ मौनी रॉय नज़र आईं थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन करी। वहीं अगर राजकुमार की आने वाली फिल्म का नाम है तुर्रम खान। ये फिल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है हंसल मेहता ने। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नुसरत भरुचा भी नजर आएंगी। इन दोनों की एक साथ ये दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले नुसरत और राजकुमार राव दोनों फिल्म लव सेक्स और धोखा में एक साथ नज़र आएं थें।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


