PM के कैंपेन India Wali Diwali का चेहरा बने राजकुमार राव, जाने क्या है खास संदेश

India wali Diwali

आज कल बॉलीवुड सितारे भी सिर्फ फिल्म  क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यो में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ‘भारत की लक्ष्मी’ कैम्पेन में शामिल होने के बाद अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘India Wali Diwali’ कैम्पेन का चेहरा बन गए हैं. इस अभियान का मकसद बुनियादी सुविधाओं से वंचित बच्चों के साथ त्यौहार को मनाना है.

India wali Diwali

मोदी के कैंपेन India Wali Diwali के साथ राजकुमार राव

राजकुमार ने ट्वीट कर इस कम्पैन  बारे में कहा है कि , “इस अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मानजनक है, जिसकी शुरुआत हमारे सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की है. मुझे लगता है कि हर एक के लिए दीवाली खुशियों का त्यौहार होना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि सभी इस पहल को अपनाएंगे और जरूरतमंदों की मदद करेंगे.”

 

पोस्ट किये गए वीडियो में  ‘India Wali Diwali’ कम्पैन से जुडी रागिनी खन्ना और आनंद देसाई सहित टेलीविजन के कई कलाकारों द्वारा कुछ बच्चों को गिफ्ट देते हुए दिखाया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को इस नेक काम के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि खुशियों के इस त्यौहार में इन बच्चों को लोग कपड़े, मिठाइयां और गिफ्ट्स दें.

हाल ही में दीपिका पादुकोण और पी वी सिंधु को ‘भारत की लक्ष्मी’ कैम्पेन का  प्रतिनिधि बनाया गया था. यह कैम्पेन भी प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाया गया था. इस कम्पैन का मकसद देशभर में महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को प्रकाश में लाना है। मोदी जी ने ट्वीट कर यह भी कहा था की- ‘भारत की नारी शक्ति प्रतिभा और तप, दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रतीक है।’

अब  इसके बाद ‘India Wali Diwali’ कम्पैन की शुरुवात की है. बता दे की वीडियो के निर्देशक अंकित कुमार ने कहा, “विचारों की सादगी यहां कमाल की है और इसी को वीडियो में भी दिखाया जाना था. इसे साधारण, खुला और आंखों के लिए सहज बनाना था. Rajkumar Rao ने कई सेलीब्रिटीज को इसमें शामिल किया. वह इस कला में निपुण हैं और यह झलकता है कि वह वाकई में इस नेक पहल में यकीन रखते हैं और इसे सपोर्ट करते हैं.”

 

देश दुनिया से जुडी खबर Youth Express पर। 

Summary
PM के कैंपेन India Wali Diwali का चेहरा बने राजकुमार राव-Youth Express
Article Name
PM के कैंपेन India Wali Diwali का चेहरा बने राजकुमार राव-Youth Express
Description
दीपिका पादुकोण के 'भारत की लक्ष्मी' कैम्पेन में शामिल होने के बाद अब, राजकुमार राव, प्रधानमंत्री मोदी के 'India Wali Diwali' कैम्पेन का चेहरा बन गए हैं.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER