बलात्कारियों के एनकाउंटर पर फ़िल्मी सितारों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, एक एक्ट्रेस ने कहा यह अन्याय है

बलात्कारियों के एनकाउंटर पर

ये तो सब जानते है कि जिन जालिमों ने महिला डॉक्टर का रेप करके उसे जला कर मार दिया था, अब वह चारों अपराधी मारे जा चुके है। दरअसल पहले तो पुलिस ने इन चारों को केवल गिरफ्तार ही किया था। मगर जब पुलिस इन चारों को घटना वाली जगह पर लेकर गई, तब इन्होने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके चलते पुलिस ने इन्हे मार दिया। ऐसे में इन बलात्कारियों के एनकाउंटर पर कई फ़िल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिनमे से कुछ सितारे तो पुलिस की इस प्रक्रिया से काफी खुश है। तो वही कुछ सितारे इस प्रक्रिया के खिलाफ बोल रहे है। तो चलिए अब आपको इन सितारों से रूबरू करवाते है।

बलात्कारियों के एनकाउंटर पर

बलात्कारियों के एनकाउंटर पर फ़िल्मी सितारों की प्रतिक्रिया..

ऋषि कपूर.. सबसे पहले तो ऋषि कपूर ने ट्वीट करके यह लिखा है कि मेरी तरफ से तेलंगाना पुलिस को बहुत सारी बधाईयां। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।

अशोक पंडित.. इसके बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित का कहना है कि पुलिस द्वारा उठाएं गए इस कदम पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, बल्कि उन्हें तो सम्मान मिलना चाहिए।

https://twitter.com/ashokepandit/status/1202854318862290944

स्वरा भास्कर.. गौरतलब है कि पत्रकार फाय डिसूजा ने यह ट्वीट किया था कि पुलिस ने ऐसा करके कानून तोड़ा है। ऐसे में स्वरा भास्कर ने उनके इस ट्वीट को रीट्वीट किया है। इसका मतलब ये है कि वह पुलिस की इस प्रक्रिया से सहमत नहीं है। उनका यह मानना है कि यह न्याय नहीं अन्याय है।

https://twitter.com/fayedsouza/status/1202783418557140993

अनुभव सिन्हा.. बता दे कि आर्टिक्ल 15 जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि सच में हैरानी की बात है कि मुजफ्फरनगर में न्याय दिलवाने के लिए और कितने एनकाउंटर किए जायेंगे।

अनुपम खेर.. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए जय हो का नारा लगाया है।

अल्लू अर्जुन.. साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कहना है कि आखिरकार न्याय मिल ही गया।

रवि तेजा.. साउथ एक्टर रवि तेजा का कहना है कि दिशा को न्याय देना यहाँ से खत्म नहीं होता बल्कि शुरू होता है।

नागार्जुन.. साउथ के सुपरस्टार और दिग्गज एक्टर नागार्जुन का कहना है कि सुबह सुबह खबर देखने के लिए उठा और पुलिस द्वारा न्याय परोसा गया। बता दे कि बलात्कारियों के एनकाउंटर पर फ़िल्मी सितारों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।

दोस्तों आपकी इस बारे में क्या प्रतिक्रिया है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
बलात्कारियों के एनकाउंटर पर फ़िल्मी सितारों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, एक एक्ट्रेस ने कहा यह अन्याय है  Youth Express
Article Name
बलात्कारियों के एनकाउंटर पर फ़िल्मी सितारों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, एक एक्ट्रेस ने कहा यह अन्याय है Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि जिन जालिमों ने महिला डॉक्टर का रेप करके उसे जला कर मार दिया था, अब वह चारों अपराधी मारे जा चुके है। दरअसल पहले तो पुलिस ने इन चारों को केवल गिरफ्तार ही किया था। मगर जब पुलिस इन चारों को घटना वाली जगह पर लेकर गई, तब इन्होने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके चलते पुलिस ने इन्हे मार दिया। ऐसे में इन बलात्कारियों के एनकाउंटर पर कई फ़िल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिनमे से कुछ सितारे तो पुलिस की इस प्रक्रिया से काफी खुश है। तो वही कुछ सितारे इस प्रक्रिया के खिलाफ बोल रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER