दीपिका पादुकोण का इंकार, पति रणवीर सिंह के साथ तीन फिल्मों में काम करने से किया मना, यहाँ जाने वजह

दीपिका पादुकोण का इंकार

इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। इसलिए वह अपनी फ़िल्में भी काफी सोच समझ कर चुनती है। इसी चक्कर में वह कई एक्टर के साथ काम करने से मना भी कर चुकी है। मगर अपने पति रणवीर सिंह के साथ भी दीपिका ऐसा करेंगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। बता दे कि रणवीर के साथ फिल्मों में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण का इंकार किसी को समझ नहीं आ रहा है। यानि ऐसी क्या वजह है, जिसके चलते दीपिका अपने पति के साथ ऑफर हो रही फिल्मों को मना कर रही है। चलिए हम आपको इसकी वजह बताते है।

दीपिका पादुकोण का इंकार

दीपिका पादुकोण का इंकार, पति रणवीर के साथ फिल्मों में काम करने से किया मना..

ये तो सब को मालूम है कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी ने रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। ऐसे में दर्शक फ़िल्मी परदे पर इन दोनों की जोड़ी देखना काफी पसंद करते है। हालांकि अब शादी के बाद दीपिका का कहना है कि वह रणवीर के साथ अपनी केमिस्ट्री को फ़िल्मी परदे पर जरूरत से ज्यादा एक्सपोज नहीं करना चाहती। यही वजह है कि दीपिका ने रणवीर सिंह संग तीन फिल्मों में काम करने से मना कर दिया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो रणवीर को दीपिका के साथ शादी करने से फायदा कम और नुक्सान ज्यादा हुआ है।

जी हां अब आप खुद ही देख लीजिये कि रणवीर की ज्यादातर हिट फ़िल्में दीपिका के साथ ही है। जिसके बाद ही उनका करियर ऊपर उठ पाया है। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण का इंकार रणवीर सिंह के करियर में कौन सा नया मोड़ लाता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। फ़िलहाल दीपिका और रणवीर दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर बन रही फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि ये दोनों साथ काम न करने की बात पर कायम रहते है या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Summary
दीपिका पादुकोण का इंकार, पति रणवीर सिंह के साथ तीन फिल्मों में काम करने से किया मना, यहाँ जाने वजह  Youth Express
Article Name
दीपिका पादुकोण का इंकार, पति रणवीर सिंह के साथ तीन फिल्मों में काम करने से किया मना, यहाँ जाने वजह Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। इसलिए वह अपनी फ़िल्में भी काफी सोच समझ कर चुनती है। इसी चक्कर में वह कई एक्टर के साथ काम करने से मना भी कर चुकी है। मगर अपने पति रणवीर सिंह के साथ भी दीपिका ऐसा करेंगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। बता दे कि रणवीर के साथ फिल्मों में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण का इंकार किसी को समझ नहीं आ रहा है। यानि ऐसी क्या वजह है, जिसके चलते दीपिका अपने पति के साथ ऑफर हो रही फिल्मों को मना कर रही है। चलिए हम आपको इसकी वजह बताते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER