टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों सोनी चैनल के प्रसिद्ध शो मेरे डैड की दुल्हन में मुख्य किरदार निभा रही है। इसके साथ ही वह वेब सीरीज में भी काम कर रही है। बता दे कि हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर डाली है। यानि एक नयी और पुरानी तस्वीर श्वेता तिवारी ने शेयर की है। इस तस्वीर में यह साफ साफ नजर आ रहा है कि जिस बच्चे के साथ उन्होंने सोलह साल पहले काम किया था, अब वह बच्चा सच में कितना बड़ा हो चुका है।
श्वेता तिवारी ने शेयर की पुरानी और नयी तस्वीर..
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि श्वेता तिवारी आज कल जिस शो में काम कर रही है, यह बच्चा भी उसी शो ही हिस्सा है। दरअसल हम यहाँ जिस बच्चे की बात कर रहे है उसका असली नाम फहमान खान है। जो मेरे डैड की दुल्हन शो में निया के लव इंटरेस्ट रणदीप का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि वक्त कितनी जल्दी हाथ से निकल जाता है या यूँ कहे कि आगे बढ़ जाता है। तभी तो श्वेता तिवारी ने खुद भी यह बात लिखी है कि वक्त कितनी जल्दी उड़ जाता है।
https://www.instagram.com/p/B7sa2PTJSsj/
https://www.instagram.com/p/B7cXeocpDVq/
बहरहाल तस्वीर को देखने के बाद तो यही लग रहा है कि यह तस्वीर उस समय ली गई थी जब श्वेता कसौटी जिंदगी के में काम करती थी और इस शो को कितना लम्बा समय बीत चुका है, ये आप भी अच्छी तरह से जानते है। बता दे कि यह तस्वीर साल 2004 की है और अब साल 2020 आ चुका है। यानि यह तस्वीर इतनी पुरानी है कि इसे देख कर फहमान भी खुद को पहचान नहीं पा रहे होंगे। फ़िलहाल जो तस्वीर श्वेता तिवारी ने शेयर की है उसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको पुरानी और नयी यादों का यह नमूना जरूर पसंद आएगा। वैसे दोस्तों अगर आपके पास भी पुरानी और नयी यादों का कोई खजाना है तो आप उसे हमारे साथ शेयर कर सकते है।


