बिग बॉस की मजबूत कंटेस्टेंट आरती सिंह पिछले कई दिनों से काफी गुमसुम और अकेली सी नजर आ रही है। बता दे कि आरती सिंह ने बिग बॉस के बीते एपिसोड्स में अपनी जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया था और पूरी दुनिया के सामने इतना बड़ा खुलासा करना उनके लिए भी आसान नहीं था। बहरहाल ये तब की बात है जब दीपिका पादुकोण और उनकी टीम ने घर में प्रवेश किया था। वही अब आरती के साथ हुए हादसे को लेकर उनके भाई कृष्णा अभिषेक का ब्यान भी सामने आ चुका है।
आरती के साथ हुए हादसे को लेकर सामने आया भाई कृष्णा का ब्यान..
इस बारे में बात करते हुए कृष्णा ने बताया कि उन्हें इस मुद्दे के बारे में कुछ भी नहीं पता था। इसके बाद कृष्णा ने बताया कि जब आरती की उम्र 16 साल थी तब वह मुंबई आई थी। इसके साथ कृष्णा ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में अपनी माँ से बात की तो उन्होंने कहा कि यह हादसा इतना बड़ा नहीं था। यहाँ तक कि जिस इंसान ने आरती के साथ यह घटिया काम किया था, उस इंसान के खिलाफ सख्त कदम भी उठाया गया था, लेकिन फिर वह भाग गया। इसके बाद कृष्णा ने कहा कि उस व्यक्ति के आरती को छूने की कोशिश जरूर की थी, लेकिन वह उसे छू नहीं पाया था, क्यूकि आरती तब वहां से बच कर निकल गई थी।
वही जब कृष्णा से पूछा गया कि बिग बॉस में आरती द्वारा इस बात का खुलासा करने के बाद आपकी प्रतिक्रिया क्या थी, तो इसके जवाब में कृष्णा ने कहा कि वह हैरान रह गए थे। इसके बाद उन्होंने फ़ौरन माँ और आंटी को फोन मिलाया और उनसे पूरी बात पूछी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर लीगल एक्शन लिया गया था। बता दे कि इसी हादसे के बाद से आरती सिंह को पैनिक अटैक आने शुरू हुए थे और इसकी एक झलक तो आप बिग बॉस में देख ही चुके है। फ़िलहाल आरती के साथ हुए हादसे को लेकर उनके भाई ने सब कुछ साफ कर दिया है। तो ऐसे में हम तो आरती सिंह से यही कहेंगे कि अपना हौंसला बनाएं रखे और अच्छा खेले।



