टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास फिल्म पगलैट में सान्या मल्होत्रा के बचपन के दोस्त की भूमिका निभाने का मौका है। वो हिंदी सिनेमा जगत में अपनी शुरुआत करने के लिए बहुत खुश दिख रही हैं। श्रुति ने टीवी सीरियल गठबंधन में धानक पारेख के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बना लीं हैं। इससे पहले, वो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स का भी हिस्सा थीं।
नागिन 4 में काम करने से किया इंकार
फिल्म में अपने किरदार की पुष्टि करते हुए, श्रुति ने कहा, ये लखनऊ पर आधारित कहानी है जो रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये एक महिला प्रधान फिल्म है जिसमें काफी अच्छी कास्ट है। मैं हिंदी फिल्म जगत में पदार्पण के लिए एक बेहतर अवसर की उम्मीद नहीं कर सकती थी। श्रुति ने टीवी के साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उन्होनें फिल्म एजेंट साई श्रीवास अत्रेय में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया। इसके अलावा, श्रुति को नागिन 4 में एक महत्वपूर्ण किरदार की पेशकश की गई थी, लेकिन श्रुति ने इसे करने से इंकार कर दिया। फिल्म एकता कपूर और गुनीत मोंगा द्वारा सह- निर्मित है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा बेहद अहम रोल में नज़र आएंगी। श्रुति शर्मा के अलावा इस फिल्म में आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिक में नज़र आएंगे।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

