फिल्म नमक हलाल के इस गाने के शूट के बाद, रातभर रोईं थीं स्मिता पाटिल

फिल्म

अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल जिन्हें आप सभी ने नमक हलाल मूवी में देखा होगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक गाने के शूटिंग के बाद अभिनेत्री स्मिता पाटिल सारी रात रो कर गुजारीं थीं। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग और एक्टिंग की वजह से आज भी लोकप्रिय हैं और बीते दिनों उन्हें आप सभी ने कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट करते हुए देखा होगा।

फिल्मऐसे में हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं वो है, आज रपट जाए तो हमें ना उठइयो। ये गाना अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल के ऊपर फिल्माया गया है। ये एक ऐसा गाना है जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था और आज भी देते हैं लेकिन इस गाने को फिल्माने के बाद अभिनेत्री स्मिता पाटिल सारी रात रोईं थीं और इसके अगले ही दिन अमिताभ बच्चन को एहसास हो गया कि स्मिता पाटिल उस सीन की वजह से काफी ज्यादा दुखी हो गईं हैं। इस कारण से उन्होनें स्मिता पाटिल को समझाया कि ये तो बस फिल्म के स्क्रिप्ट की डिमांड थी और इसी वजह से उन्हें ऐसा सीन करना पड़ा।

इस फिल्म के बाद दोनों बन गए थे अच्छे दोस्त

उसके बाद अभिनेत्री स्मिता पाटिल को अमिताभ बच्चन का व्यवहार काफी अच्छा लगा और उन्हें एहसास हो गया कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है और उन्होनें अगले दिन भी शूटिंग जारी रखी। कहा जाता है अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की बॉन्डिंग इस मूवी के बाद बहुत अच्छी हो गई थी और इस गाने के बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। इसी के साथ जब फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को एक्सीडेंट हुआ था, उससे एक रात पहले ही अभिनेत्री स्मिता पाटिल को ये एहसास हो गया था कि अमिताभ बच्चन के साथ कुछ गड़बड़ होने वाली है और उन्होनें इस बारे में अमिताभ से पूछा भी था।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
फिल्म नमक हलाल के इस गाने के शूट के बाद, रातभर रोईं थीं स्मिता पाटिल - Youth Express
Article Name
फिल्म नमक हलाल के इस गाने के शूट के बाद, रातभर रोईं थीं स्मिता पाटिल - Youth Express
Description
अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल जिन्हें आप सभी ने नमक हलाल मूवी में देखा होगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक गाने के शूटिंग के बाद अभिनेत्री स्मिता पाटिल सारी रात रो कर गुजारीं थीं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER