एकमात्र अभिनेत्री जिसके बहुत करीब हैं सलमान, जानिए कौन है वो अभिनेत्री

एकमात्र अभिनेत्री करीब सलमान

बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानी सलमान खान ने अब तक कई एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में ब्रेक दिया है। लेकिन बहुत ही कम एक्ट्रेस ऐसी है जो सलमान के दिल के करीब है। ऐसी ही ये एकमात्र ऐसी अभिनेत्री है जो सलमान खान के बहुत करीब है।

सलमान खान की शादी बॉलीवुड का सबसे बड़ा सवाल है, ऐसा नहीं है कि सलमान की जिंदगी में कभी शादी के संयोग नहीं बने। संगीता बिजलानी के साथ तो सलमान की शादी के कार्ड तक छप गए थे। फिर एक वक्त कैटरीना भी सलमान की जीवनसंगनी बनने वाली थी पर अंत में चीज़ें सही नहीं बैठीं और सलमान कुंवारे ही रह गए। बॉलीवुड में एक और एक्ट्रेस है जिसके साथ सलमान बेहद अच्छा बॉड शेयर करते हैं। हम बात कर रहे हैं 35 वर्षीय एक्ट्रेस डेज़ी शाह की।

एकमात्र अभिनेत्री जिसके बहुत करीब हैं सलमान….

एकमात्र अभिनेत्री करीब सलमानमुंबई की भीड़ में डांसर का काम करने वाली डेज़ी को सलमान ने ऊपर उठाया और फिल्म जय हो में लीड एक्ट्रेस का रोल दे दिया। उसके बाद रेस 3 में भी डेज़ी ने अपना जलवा दिखाया।

हाल ही में डेज़ी ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होनें खुलासा किया कि वो असल जिंदगी में सलमान के बहुत करीब हैं। डेज़ी ने कहा, मैं उनसे अपनी हर बात शेयर करतीं हूं, सिर्फ फिल्मों की ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की भी। मैं उन्हें जब चाहे फोन कर देती हूं और सलाह ले लेती हूं। डेज़ी ने साफ कर दिया कि वो सलमान से अपनी राज़ की बातें भी शेयर कर लेती हूं।

डेज़ी ने आगे कहा, हम पर्सनल लेवल पर काफी अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं, हमारी इक्वेशन कमाल की है, यही चीज़ मेरे लिए सब कुछ है। आज तक किसी एक्ट्रेस ने सलमान के इतने करीब होने का खुलासा नहीं किया है।

ये कहना गलत नहीं होगा कि डेज़ी वो एकमात्र अभिनेत्री हैं जिनके लिए सलमान हमेशा तत्पर रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की राधे ईद 2020 पर रिलीज होगी, वहीं डेज़ी रीजनल सिनेमा में अपना सिक्का आज़मा रही हैं। हाल ही में उनकी गुजराती फिल्म गुजरात 11 का टीज़र रिलीज हुआ है। फिल्म गुजरात 11 मेें डेज़ी शाह के अलावा प्रतीक गांधी, केविन डेव और चेतन दाइया मुख्य किरदार में नज़र आ रहे हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
एकमात्र अभिनेत्री जिसके बहुत करीब हैं सलमान, जानिए कौन है वो अभिनेत्री - Youth Express
Article Name
एकमात्र अभिनेत्री जिसके बहुत करीब हैं सलमान, जानिए कौन है वो अभिनेत्री - Youth Express
Description
बॉलीवुड में ब्रेक दिया है। लेकिन बहुत ही कम एक्ट्रेस ऐसी है जो सलमान के दिल के करीब है। ऐसी ही ये एकमात्र ऐसी अभिनेत्री है जो सलमान खान के बहुत करीब है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER