आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया कि ऐसी स्थिति में किस धर्म को सपोर्ट करेंगी आप, तो लड़की ने दिया यह जवाब

आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया

ये तो सब जानते है कि आईएएस का इंटरव्यू पास करना लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल काम होता है। हालांकि सोशल मीडिया पर आईएएस के सवालों को लेकर काफी मजाक उड़ाया जाता है। मगर असल में इस इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले सवाल काफी मुश्किल होते है। बता दे कि आज हम आपको एक ऐसे मुश्किल सवाल से रूबरू करवाना चाहते है, जो आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया था। बता दे कि यह सवाल साक्षी गर्ग से पूछा गया था। जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में तीन सौ पचासवां रैंक हासिल किया था। ऐसे में वहां मौजूद अधिकारियों ने साक्षी से धर्म को लेकर सवाल पूछा था।  उन्होंने पूछा था कि मान लीजिये कि आप यूपी के किसी जिले की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बन जाती है।

आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया

आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया था यह मुश्किल सवाल.. 

ऐसे में एक तरफ हिन्दू समाज आपके पास आता है और कहता है कि उन्हें रामनवमी का जुलूस निकलवाना है। वही दूसरी तरफ मुस्लिम समाज आ कर कहता है कि उन्हें ताजिये निकालने है। तो ऐसे में आप क्या करेंगी। इसका जवाब देते हुए साक्षी ने कहा कि वह दोनों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए उनके लीडर से बात करेंगी। सबसे पहले तो वह दोनों को अलग अलग रूट चुनने के लिए कहेंगी। यदि फिर भी वो नहीं मानते तो उन्हें अलग अलग समय पर जुलूस निकालने को कहूँगी। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि अगर वे लोग तब भी नहीं माने तो आप क्या करेंगी। ऐसे में साक्षी गर्ग ने कहा कि राज्य की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट होने के नाते उनके पास दोनों को मना करने का अधिकार भी है।

आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया

यानि अगर दोनों समुदाय अलग अलग समय पर न माने तो वह किसी को भी इजाजत नहीं देंगे। इसके बाद अधिकारियों ने पूछा कि अगर आयुक्त मंडल में जो आपसे दस साल सीनियर कमिश्नर है, वो आपसे किसी एक दल को इजाजत देने की बात कहेंगे तो आप क्या करेंगी। इसके बाद गर्ग ने कहा कि वह उनसे विनती करेंगी, क्यूकि वह उनसे बड़े है। इसके साथ ही वह उन्हें लिखित में सब कुछ लिख कर देने को कहेंगी। ताकि अगर कल को इस फैसले से राज्य का माहौल खराब हुआ तो इसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। बता दे कि ये सवाल आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया था और साक्षी गर्ग ने इसका बखूबी जवाब दिया। अब तो आप समझ गए होंगे कि इस इंटरव्यू को पास करना आसान नहीं।
Summary
आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया कि ऐसी स्थिति में किस धर्म को सपोर्ट करेंगी आप, तो लड़की ने दिया यह जवाब  Youth Express
Article Name
आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया कि ऐसी स्थिति में किस धर्म को सपोर्ट करेंगी आप, तो लड़की ने दिया यह जवाब Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि आईएएस का इंटरव्यू पास करना लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल काम होता है। हालांकि सोशल मीडिया पर आईएएस के सवालों को लेकर काफी मजाक उड़ाया जाता है। मगर असल में इस इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले सवाल काफी मुश्किल होते है। बता दे कि आज हम आपको एक ऐसे मुश्किल सवाल से रूबरू करवाना चाहते है, जो आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया था। बता दे कि यह सवाल साक्षी गर्ग से पूछा गया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER