बिग बॉस सीजन 13 आखिरकार अब खत्म हो चुका है। हालांकि इस बार बिग बॉस का सफर तय करना हर प्रतियोगी के लिए काफी मुश्किल था। वो इसलिए क्यूकि इस सीजन में शो की टीआरपी शुरुआत से ही काफी अच्छी रही है। तो ऐसे में उस टीआरपी को कायम रखने के लिए मेकर्स के साथ साथ कंटेस्टेंट्स ने भी जी तोड़ मेहनत की थी। बहरहाल शो खत्म होने के बाद एक तस्वीर आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक ने शेयर की है। बता दे कि जैसे ही आरती सिंह शो खत्म होने के बाद अपने घर पहुंची, वैसे ही उन्होंने अपने भाई कृष्णा को गले लगाया और उन्हें प्यार से चूमा।
कृष्णा अभिषेक ने शेयर की भाई बहन की खूबसूरत तस्वीर..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स के घर वाले आएं थे, लेकिन आरती सिंह की केवल माँ ही वहां पहुंची थी। यानि उनके भाई कृष्णा और भाभी कश्मीरा इस शो के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा नहीं बने थे। अब वो दोनों इस खास मौके पर क्यों नहीं आएं, इसका जवाब तो केवल वही दे सकते है। गौरतलब है कि आरती सिंह भले ही बिग बॉस का ख़िताब न जीत पाई हो, लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल बखूबी जीता है। जी हां बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद अब उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है।
https://www.instagram.com/p/B8n-Uxjn43q/
https://www.instagram.com/p/B8nWs9UHi_K/
इसके इलावा शो के अंत तक पहुँचने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह उन्हें फ्री पैकेज भी दिया गया है। इस फ्री पैकेज के तहत वह अपने किसी भी खास दोस्त या घर के सदस्य को अपने साथ घुमाने के लिए ले जा सकती है। बता दे कि जब आरती सिंह ने बिग बॉस के घर में अपना सफर देखा था, तब उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वही अब जब वह अपने खुद के घर पहुँच चुकी है, तो अपने परिवार के साथ अच्छा समय बीता रही है। दरअसल आरती सिंह का शुरू से ही अपने भाई कृष्णा अभिषेक से काफी बेहतरीन रिश्ता रहा है। फ़िलहाल जो तस्वीर कृष्णा अभिषेक ने शेयर की है, उसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है।


