हिमांशी खुराना का ब्रेकअप इस वजह से हुआ था, शो में खुद किया खुलासा

बिग बॉस शो में हिमांशी खुराना जब से अपने खास दोस्त आसिम रियाज की कनेक्शन बन कर आई है, तब से वह काफी सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि हिमांशी जैसे ही बिग बॉस के घर में आई, तो आसिम ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया। यहाँ तक कि आसिम ने हिमांशी को काफी किस भी दिए और उन्हें प्रपोज तक कर दिया। इसके साथ ही हिमांशी खुराना का ब्रेकअप किस वजह से हुआ था, इसका खुलासा भी अब हो चुका है। जी हां हिमांशी खुराना ने खुद इस बात का खुलासा बीते एपिसोड में किया था। इस बारे में आसिम से बात करते हुए हिमांशी ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड काफी नार्मल और कंजर्वेटिव किस्म के व्यक्ति है।

हिमांशी खुराना का ब्रेकअप

हिमांशी खुराना का ब्रेकअप इस वजह से हुआ.. 

ऐसे में जब शो के दौरान आसिम ने हिमांशी के सामने बार बार अपनी भावनाओ को जाहिर किया, तो ये सब उनके बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आया। इसके इलावा हिमांशी ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड उन्हें लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव थे। यही वजह है कि उन्हें आसिम का हिमांशी के साथ फ़्लर्ट करना और उनके नजदीक आना पसंद नहीं आया। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हिमांशी ने कहा कि बिग बॉस से बाहर जाने के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड से इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद कर रही थी, लेकिन वह सपोर्ट उन्हें अपने बॉयफ्रेंड से नहीं मिला। जिसके बाद उन दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया।

हिमांशी खुराना का ब्रेकअप

यानि सलमान खान ने जो कहा था उनकी बात में कुछ तो सच्चाई तो जरूर थी। जी हां हिमांशी खुराना का ब्रेकअप सच में आसिम रियाज के कारण ही हुआ है। वैसे हिमांशी खुराना ने ये भी कहा था कि अपने बॉयफ्रेंड को डेट करने के दौरान उनका कोई मेल फ्रेंड नहीं था। इसलिए जब आसिम ने उन्हें अपनी भावनाओ के बारे में बताया तो वह समझ नहीं पाई कि वो कैसे रिएक्ट करे। फ़िलहाल तो आसिम रियाज के मन में हिमांशी खुराना को लेकर काफी प्यार भरी भावनाएं पनप रही है, लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद इनके रिश्ते का क्या अंजाम होता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
Summary
हिमांशी खुराना का ब्रेकअप इस वजह से हुआ था, शो में खुद किया खुलासा  Youth Express
Article Name
हिमांशी खुराना का ब्रेकअप इस वजह से हुआ था, शो में खुद किया खुलासा Youth Express
Description
बिग बॉस शो में हिमांशी खुराना जब से अपने खास दोस्त आसिम रियाज की कनेक्शन बन कर आई है, तब से वह काफी सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि हिमांशी जैसे ही बिग बॉस के घर में आई, तो आसिम ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया। यहाँ तक कि आसिम ने हिमांशी को काफी किस भी दिए और उन्हें प्रपोज तक कर दिया। इसके साथ ही हिमांशी खुराना का ब्रेकअप किस वजह से हुआ था, इसका खुलासा भी अब हो चुका है। जी हां हिमांशी खुराना ने खुद इस बात का खुलासा बीते एपिसोड में किया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER