नए अंदाज में नज़र आए चुलबुल पांडे, दबंग-3 की शूटिंग के दौरान वायरल हुई फोटो…

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उनके अच्छे स्वभाव के कारण भी अक्सर ही वह सुर्खियों में रहते हैं। कभी गरीबों की सेवा तो कभी सामाजिक कामों में हाथ बटाते नज़र आते हैं। सलमान कुछ ना कुछ गरीब लोगों के लिए करते ही रहते हैं। हाल ही में सलमान की एक फोटो वायरल हो रही है जिसको खुद सोनाक्षी ने क्लिक किया है।

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग-3 से चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसी के साथ ही साथ उनकी एक और आने वाली फिल्म किक-2 की अनाउंसमेंट को लेकर भी चर्चा में बने हैं।

Taylor Swift’s Lover Song Will Give You Major Relationship Goals

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान की एक फोटो खुद ही क्लिक कर पोस्ट की है, जिसमें सलमान एक बस के ऊपर शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा लगाए बैठे हुए हैं। साथ ही आस-पास हारमोनियम और ढोलक भी नजर आ रहे हैं।

यह फोटो सलमान की फिल्म दबंग-3 के सेट की है। इस फोटो को सोनाक्षी के साथ ही साथ सलमान के फैशन डिजाइनर आश्‍ले रेबेलो ने भी रिवील किया है।

दबंग-3 प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही है। सलमान खान और अरबाज खान का प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है। सलमान ने बताया कि इस फिल्म को हिंदी के साथ ही साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

नच बलिए 9 से बाहर हो सकती है यह प्रसिद्ध और विवादित जोड़ी

यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही है,जहां सलमान खान अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी काफी ज्यादा मेहनत करती हुई नजर आ रही है।

सलमान खान

जल्द ही शुरू होने वाले बिग बॉस के नए सीजन में एक बार फिर से सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इसी के साथ ही साथ सलमान को उनकी आने वाली फिल्म किक- जिसकी अनाउंसमेंट हो चुकी है, उसमें भी जल्द ही देखे जाएंगे। जिसमें वह अपने नए लुक के साथ नजर आएंगे।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER