बॉलीवुड के डांसिंग सुपरस्टार ऋतिक रोशन का जादू आज कल फ़िल्मी दुनिया पर छाया हुआ है। अब यूँ तो ऋतिक रोशन बीच में फ़िल्मी दुनिया से गायब ही हो गए थे। मगर जब से उनकी फिल्म वॉर बड़े परदे पर आई है, तब से उनका जादू फिर लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगा है। बता दे कि इस फिल्म का गाना घुंघरू टूट गए अब हर किसी का फेवरेट सांग बन चुका है। इसके इलावा सलमान खान की यह फिल्म भी ऋतिक रोशन को पसंद है। जिसके बारे में उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। दरअसल जल्दी ही ऋतिक रोशन की फिल्म कृष के अगले भाग की शूटिंग शुरू होने वाली है। तो ऐसे में अपनी इस फिल्म को लेकर वह खूब चर्चा में है।
ऋतिक रोशन को पसंद है सलमान की यह फिल्म..
जी हां हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने बताया कि उनकी फिल्म कृष के अगले भाग की तैयारियां चल रही है। जिसका निर्देशन हमेशा की तरह उनके पिता राकेश रोशन ही करने वाले है। यानि राकेश रोशन की तबियत अब ठीक हो चुकी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग तो शुरू नहीं हुई है, लेकिन कभी भी शुरू हो सकती है। वही अगर सलमान खान की फिल्म की बात करे तो इस बारे में ऋतिक का कहना है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म हम आपके है कौन बेहद पसंद है। वैसे यह फिल्म तो दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी।


