मोहित सूरी की फिल्म मलंग का पोस्टर हुआ रिलीज

मोहित

आशिकी 2 और एक विलेन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाल मोहित सूरी की अगली फिल्म मलंग है। जो सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है, वैसे देखा जाए तो इस फिल्म के रिलीज में लगभग 1 ही महीने बचे है। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म से एक झटकें में 4 पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के ट्रेलर का भी एनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, यानी आज से तीन दिन बाद मलंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।

मोहित

मलंग फिल्म के पहले पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर नज़र आ रहे है, जिन्हें पोस्टर में शर्टलेस देखा जा रहा है। वैसे पोस्टर में उनका काफी अलग अवतार देखने को मिल रहा है, पहले किसी भी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को ऐसे अंदाज में नही देखा गया होगा। वैसे पोस्टर में उनका ऐसा अंदाज देखकर ये कहा जा सकता है कि वो काफी गुस्से में है। हालांकि आशिकी 2 के बाद आदित्य रॉय कपूर मोहित सूरी के साथ एक बार फिर धमाका करने आ रहे है।

फिल्म के दूसरे पोस्टर में टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को देखा जा रहा है, जो पोस्टर में एक ग्लैमरस लुक में नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म में दिशा पाटनी को आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट देखा जाएगा। जबकि फिल्म में इनके कई किसिंग सीन भी देखने को मिलेंगे। वैसे बता दें कि मलंग के अलावा दिशा पाटनी को बागी 3 में भी देखा जाएगा, जो टाइगर श्रॉफ की फिल्म में एक आइटम नंबर देने वाली है। वहीं राधे में सलमान खान के साथ दिखेंगी।

विलेन के किरदार में दिखें अनिल कपूर और कुणाल खेमु

मोहित

मलंग फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। तीसरे पोस्टर में अनिल कपूर अपने हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं, जिससे ये लग रहा है कि वह फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। वहीं आखिरी यानी चौथे पोस्टर में कुणाल खेमु थ्रिलर लुक में नज़र आ रहे हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
मोहित सूरी की फिल्म मलंग का पोस्टर हुआ रिलीज - Youth Express
Article Name
मोहित सूरी की फिल्म मलंग का पोस्टर हुआ रिलीज - Youth Express
Description
वैसे पोस्टर में उनका ऐसा अंदाज देखकर ये कहा जा सकता है कि वो काफी गुस्से में है। हालांकि आशिकी 2 के बाद आदित्य रॉय कपूर मोहित सूरी के साथ एक बार
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER