अब बेली डांस से अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं,जान्हवी कपूर….

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर वैसे तो अक्सर ही अपनी नई-नई फोटो, डांस और किसी ना किसी चीज़ के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी पिलाटे ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ बैली डांस करते नज़र आई हैं। जिसमें दोनों लोग फिल्म लवयात्री के अख़ लड़ जावे गाने पर बैली डांस करती नज़र आ रही हैं।

बॉलीवुड की नई स्टार बनी जान्हवी कपूर जो कि बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी हस्ती “श्रीदेवी” की बेटी हैं। जान्हवी अब अपने डांस से भी लोगों पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। जान्हवी कपूर ने अपनी पहली फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इनकी हाल ही में आने वाली कई सारी फिल्में भी लगातार आ रही हैं। जान्हवी अपनी पिलाटे ट्रेनर नम्रता पुरोहित से फिल्म लव यात्री के गाने अख़ लड़ जावे पर बैली डांस सीख रही हैं। जान्हवी ने इसको करते वक्त वाइट कलर की जींस और पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। जान्हवी फिल्म कारगिल गर्ल की तैयारी कर रही हैं।

दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के साथ मनाया जन्मदिन- तस्वीरें देखें

जान्हवी कपूर जल्द आने वाली फिल्म कारगिल गर्ल, गुंजन सक्सेना की बायोपिक, दस्तक और दोस्ताना टू जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जान्हवी कपूर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ धड़क फिल्म में नज़र आईं थीं। जान्हवी की फिल्म की धड़क शूटिंग के दौरान ही उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था, लेकिन फिर भी जान्हवी ने अपनी हिम्मत बनाए रखते हुए अपनी फिल्म की शूटिंग कंप्लीट की।

जान्हवी कपूर

­

जान्हवी अब अपने बैली डांस के साथ- साथ और भी कई डांस फॉर्म सीख रही हैं, जिससे एक बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस बन पाएं। वह अपनी फिटनेस और फोटोस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है। कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। एक ने कहा-” यह बेली डांस नहीं है, इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई शुतुरमुर्ग डांस कर रहा है”। तो किसी ने कहा-” यह बेली डांस नहीं है या बेहद दयनीय है'”।

इसी के साथ ही साथ जान्हवी कपूर की एक फैन ने लिखा-“कुछ लोग इतने नेगेटिव होते हैं उन्हें हर बात ट्रोल करने की आदत होती हो जाती है। जान्हवी को ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहिए और अपने दिल की ही करनी चाहिए।”

सुषमा स्वराज के उन उद्धरणों से साबित होता है कि वह निडर थीं

जान्हवी ने अपनी अगली फिल्म रूहअफजा की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में जान्हवी राजकुमार राव के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग मुरादाबाद में हो रही है, जहां एक छोटा सा से लगाया गया है। यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव और जान्हवी किसी फिल्म में साथ दिखेंगे। इस फिल्म को हार्दिक मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER