पोर्टफोलियो के नहीं थे पैसे, इस फोटो से इस एक्टर को मिली थी डेब्यू फिल्म

पोर्टफोलियो

पोर्टफोलियो

प्यार का पंचनामा फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले कार्ति आर्यन। कार्तिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से हैं और उनका असली नाम कार्तिक तिवारी है। उनके करीबी उन्हें कोकी कहते हैं। कार्तिक आर्यन की ये तस्वीर अक्षय कुमार के पुराने दिनों की याद दिलाती है। बताया जा रहा है कि इसी तस्वीर से वो डेब्यू फिल्म के लिए चुने गए थे। कार्तिक आर्यन बताते हैं कि उन्हें प्यार का पंचनामा के ऑडिशंस के बारे में फेसबुक वॉल से ही पता चला था। उनके लिए पोर्टफोलियो बनवाने के लिए भी पैसे नहीं थे तो उन्होनें कॉलेज ऐल्बम से तस्वीरें निकालकर भेज दी थीं। इसके बाद उन्हें ऑडिशंस के लिए बुलाया गया।

ग्वालियर की गलियों से निकलकर ग्लैमर की दुनिया तक

पोर्टफोलियो

ग्वालियर की गलियों से निकलकर ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी धाक जमाने वाले कार्तिक आर्यन कभी शाहरुख खान के घर के बाहर उनकी एक झलके के लिए खड़े रहते थे। 12 लोगों के साथ रुम शेयर करने से लेकर ऑडिशंस में रिजेक्शन तक उन्होनें ये जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल किया है।

ऐसे थे स्ट्रगल के दिन

करण जौहर के चैट शो में कार्तिक आर्यन ने बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में वो 12 लोगों के साथ अपार्टमेंट शेयर करते थे। रिपोर्ट्स की माने तो एक्सट्रा पैसे कमाने के लिए वो इन लोगों के लिए खाना भी बनाते थे। कार्तिक आर्यन को ऑडिशंस के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होनें बताया था कि एक जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि इसका कुछ नहीं हो सकता। इसे ऐड्स और सीरियल में भी काम नहीं मिलेगा। ये टाइम बर्बाद कर रहा है, पूरी जिंदगी स्ट्रगल करता रहेगा। कार्तिक बताते हैं कि उसी कास्टिंग डायरेक्टर ने उनकी एक फिल्म देखकर उनसे माफी भी मांगी।

कार्तिक कि वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कार्तिक कि फिल्म पति पत्नी और वो फिल्म रिलीज हुई हैं, जिसे दर्शक अच्छा रिसपाँस भी दे रहे हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो अगले साल उनकी तीन फिल्म आएंगी। लव आज कल, दोस्ताना 2 और भुल भूलैया 2।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
पोर्टफोलियो के नहीं थे पैसे, इस फोटो से इस एक्टर को मिली थी डेब्यू फिल्म - Youth Express
Article Name
पोर्टफोलियो के नहीं थे पैसे, इस फोटो से इस एक्टर को मिली थी डेब्यू फिल्म - Youth Express
Description
कार्तिक आर्यन बताते हैं कि उन्हें प्यार का पंचनामा के ऑडिशंस के बारे में फेसबुक वॉल से ही पता चला था। उनके लिए पोर्टफोलियो बनवाने के लिए भी पैसे नहीं थे तो उन्होनें कॉलेज ऐल्बम से तस्वीरें निकालकर भेज दी
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER