अगर हम टीवी के हैंडसम और प्रसिद्ध एक्टर्स की बात करे तो इसमें करण सिंह ग्रोवर का नाम जरूर शामिल होता है। हालांकि आज कल वह कसौटी ज़िन्दगी के 2 सीरियल की शूटिंग में काफी व्यस्त है। मगर फिर भी वह अपनी पत्नी बिपाशा और अपने फैंस के लिए तो कुछ खास समय निकाल ही लेते है। वैसे आज हम आपको एक तस्वीर दिखाने वाले है। जी हां इस तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर निवाया को निहारते हुए नजर आ रहे है। इस खास पल में उनकी पत्नी बिपाशा भी उनके साथ ही है। दरअसल निवाया करण और बिपाशा की नहीं बल्कि उनके को स्टार की बेटी है। जी हां हेट स्टोरी 4 से प्रसिद्ध हो चुके एक्टर विवान भटेना ही वास्तव में निवाया के असली पिता है।
निवाया को निहारते हुए करण सिंह ग्रोवर की तस्वीर..
बता दे कि विवान और उनकी पत्नी निखिला से मिलने के लिए करण और बिपाशा उनके घर गए थे। ऐसे में जब करण सिंह ग्रोवर ने इस क्यूट सी बच्ची को देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाएं और इसके साथ एक प्यारी सी तस्वीर क्लिक कर ली। बहरहाल तस्वीर में आप खुद देख सकते है कि करण ने कितने प्यारे तरीके से निवाया को अपनी गोद में पकड़ रखा है। केवल निवाया ही नहीं बल्कि इस तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर भी काफी क्यूट और मासूम लग रहे है।
https://www.instagram.com/p/By5hy0eFSju/?utm_source=ig_web_copy_link
शायद यही वजह है कि लोगो का उनका यह लुक और अंदाज काफी पसंद आ रहा है। बता दे कि तस्वीरें शेयर करते समय करण ने यह भी लिखा है कि इस नन्ही सी परी से मिल कर बेहद ख़ुशी हुई। इनका नाम निवाया है। बहरहाल निवाया को निहारते हुए करण सिंह ग्रोवर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। आप चाहे तो आप भी इस तस्वीर की एक झलक यहाँ देख सकते है।


