जानिए कश्मीर के खीर भवानी मंदिर की खासियत

खीर भवानी

आपको बता दें कि, भवानी देवी का एक नाम खीर भवानी है जिनका प्रसिद्ध मंदिर जम्मू व कश्मीर के गान्दरबल ज़िले में तुलमुला गाँव में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि, खीर भवानी देवी की पूजा लगभग सभी कश्मीरी हिन्दू और बहुत से गैर-कश्मीरी हिन्दू भी करते है। आइए आपको इस धार्मिक स्थल के इतिहास और विशेषता से रूबरू करवाते हैं।

खीर भवानी

रावण की भक्ति ने किया था देवी को खुश

खीर भवानी मेला कश्मीरी पंडितों का सालाना त्योहार है। ऐसा माना जाता है कि, रावण की भक्ति से खुश होकर मां राज्ञा माता प्रकट हुई थीं। जिसके बाद रावण ने उनकी स्थापना कुलदेवी के रूप में करवाई। हालांकि कुछ समय बाद रावण के बुरे कामों व व्यवहार के चलते देवी नाराज हो गईं, इसके बाद वे रावण की नगरी को छोड़कर चली गई।

जिसके बाद भगवान श्री राम ने रावण का वध कर हनुमान जी से राग्याना देवी की स्‍थापना किसी उपयुक्त स्थान पर करने को कहा। भगवान हनुमान की सहायता से कश्मीर के तुलमुल में देवी की स्थापना की गई।

निर्माण

इस मंदिर का निर्माण 1912 में महाराजा प्रताप सिंह द्वारा कराया गया था। इसके बाद महाराज हरी सिंह ने इसका जीर्णोद्वार कराया। कश्मीर में अमरनाथ गुफा के बाद इसे दूसरा सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।

हालांकि साल 2007 के बाद श्रद्धालु इसी मूल मंदिर में आने लगे। ऐसी मान्यता है कि, प्राचीन समय में एक कश्मीरी पुरोहित को माता ने सपने में बताया कि, उनके मंदिर का नाम खीर भवानी ही रखा जाए। शायद इसी वजह से हर साल पूजा से पहले मंदिर के कुंड में दूध और खीर की भेंट चढ़ाई जाती है। खीर का मतलब दूध और भवानी का मतलब भविष्यवाणी। यही वजह है कि झरने की मंदिर में बहुत महत्ता है।

खीर का महत्व

आपको बताते चलें कि, इस मंदिर में क्षीर व ‘खीर’ का एक विशेष महत्त्व है और इसका उपयोग प्रसाद के रूप में किया जाता है। क्षीर भवानी मंदिर के सन्दर्भ में एक दिलचस्प बात ये जुड़ी है कि, यहां के स्थानीय लोगों में ऐसी मान्यता है कि अगर यहां पर मौजूद झरने के पानी का रंग बदल कर सफ़ेद से काला हो आए तो पूरे क्षेत्र में अप्रत्याशित विपत्ति आती है।

हर वर्ष मई-जून के महीने में मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है और यहां पर मई के महीने में पूर्णिमा के आठवें दिन बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लग जाती है। जिससे मंदिर का माहौल भक्तिमय हो जाता है।

हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने पहुंची नीता अम्बानी, गुरुद्वारे पहुँचने के बाद सिंपल लुक में आई नजर

अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER