बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 की शूटिंग का शुभारम्भ हो चूका है. इस फिल्म में कार्तिक का अपोजिट कियारा आडवाणी परदे पर नज़र आएंगी। Bhool Bhulaiyaa में अक्षय कुमार लीड रोल में नज़र आये थे, और अब कार्तिक अक्षय की जगह लेंगे।अनीस बज्मी की यह फिल्म शुरुआत से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। आज बुधवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी को फोटो डाली हैं। इसमें दोनों क्लैप बोर्ड पकड़े हुए हैं, जिस पर फिल्म का नाम लिखा है। यानी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Bhool Bhulaiyaa 2 का श्री गणेश
कार्तिक द्वारा पोस्ट की गयी फोटो की बात करे तो इसमें कार्तिक ब्लू हुडी और कियारा ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने इसके कैप्शन में लिखा है, शुभारंभ, भूल भुलैया-2। हाल में कार्तिक और कियारा की एक और तस्वीर सामने आई थी। इसमें दोनों कलाकार निर्देशक अनीस बज्मी के साथ थे।
Karen Gillan responds to Scorsese’s comment on Marvel Movies being Theme Parks
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की ‘पति, पत्नी और वो’ और ‘आजकल’ पाइप लाइन में है। पति, पत्नी और वो’ की शूटिंग अभी हाल में पूरी हुई है। वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी लक्ष्मी बम, शेरशाह और गुड न्यूज में काम कर रही हैं। निर्देशक अनीस बज्मी ने मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज और पुलकित सम्राट नजर आएंगे। ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।
बता दे की Bhool Bhulaiyaa 2, 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया का सीक्वेल है। पहली फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में थे। अक्षय कुमार ने साइकेट्रिस्ट की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉस्क ऑफिस पर काफी सफल हुई थी। इसलिए फैंस को Bhool Bhulaiyaa 2 का भी बेसब्री से इंतजार है।
एंटरटेनमेंट से जुडी हर खबर Youth Express पर.


