कभी-कभी इंसान कुछ ऐसी लत का शिकार बन जाता है, जिसका असर उसके निजी ज़िंदगी पर पड़ने लगने लगता है। जैसे पोर्न की लत, इसका सीधा असर इंसान के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर पड़ता है। तब कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है जिससे लड़ पाना अधिक कठिन होता है।
जानिए, कैसे युवाओं की ज़िन्दगी में यौन समस्याओं का प्रवेश हो रहा है
भारत में पोर्न वेबसाइटों को प्रतिबंधित करने के बाद भी इस पर लगाम कसना आसान नहीं है। डिजिटलाइजेश के युग में स्मार्ट गैजेट की सहायता से युवा आसानी से पोर्न वेबसाइटों तक पहुंच बना रहे हैं। जिससे उनकी निजी ज़िंदगी में बुरा असर पड़ रहा है।
इंडिया टुडे सेक्स सर्वे 2019 के अनोखे खुलासे
जहां भारत में पोर्न कंटेंट को ब्लॉक करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, इस सर्वे में 79 प्रतिशत भारतीयों ने नियमित रूप से या कभी-कभार पोर्न देखने की बात कही है।
इस शोध में पुरुष के साथ साथ महिलाओं को भी शामिल किया गया है। सर्वे के अनुसार 85.5 फीसद पुरुषों का मानना है कि, वह नियमित रूप से या कभी-कभार पोर्न देखते हैं। इस मामले में महिलाएं भी पुरुषों से बहुत ज्यादा पीछे नहीं थी। सर्वे में 71% महिलाओं ने पोर्न देखने की बात पर सहमति फरमाई है।
इन अपराधों को न्योता देता है, पोर्न एडिक्शन
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रितेश भाटिया के अनुसार सोशल नेटवर्किंग साइट्स, डेटिंग पोर्टल और स्मार्टफोन एप बड़े स्तर पर सेक्सटॉर्शन और साइबर स्टॉकिंग जैसे अपराधों को न्योता देता है।
रिश्तों में कड़वाहट
विशेषज्ञों के मुताबिक पोर्न की लत से अपराध में वृद्धि तो होती ही है, साथ ही यौन असुरक्षा भी पैदा हो रही। वे पोर्न कंटेंट को रिश्तों में कड़वाहट घोलने के लिए भी जिम्मेदार मानते हैं। साइकोलॉजिस्ट सादिया सलीद का कहना है कि, ‘पोर्न की लत युवाओं में तेजी से फैल रही है। लोगों को लगता है कि थकानभरे दिन के बाद वास्तव में यौन संबंध बनाने के झंझट की बजाए इसके माध्यम से आनंद प्राप्त करना ज्यादा आसान है।

इंटरनेट का दुरुपयोग
इंटरनेट के कारण युवाओं के यौन व्यवहार में भी काफी बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। आज यौन संबंधों और अंतरंगता के विषय पर सलाह लेने वाले रोगियों की संख्या पहले से काफी ज्यादा हुई है। और तो और , भारत में 53 फीसदी लोग अपने पार्टनर की वर्जिनिटी को बहुत गंभीरता से लेते हैं।
यह भी पढ़ें – अगर फोन चोरी हो जाएँ तो सबसे पहले करे ये काम
अन्य अनोखे फैक्ट्स को जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
