इसमें कोई शक नहीं कि आज के समय में हम हर चीज मोबाइल में सेफ करके रखते है। फिर भले ही वो बैंक से जुडी कोई डिटेल हो या खुद से संबंधित कोई निजी जानकारी हो। जी हां जहाँ पहले के समय में हम हर चीज याद रखने के लिए उसे लिख कर रखते थे। ठीक वैसे ही अब हर चीज हम मोबाइल में सेव करके रखते है। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाएँ तो व्यक्ति को काफी मुश्किल हो सकती है। हो सकता है कि आपके फोन में कुछ ऐसी निजी तस्वीरें या ऐसी डिटेल हो, जिसका फायदा चोरी करने वाला व्यक्ति उठा सकता है। बहरहाल ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले ये काम करने चाहिए।
अगर फोन चोरी हो जाएँ तो करे ये काम..
1. सबसे पहले तो अपने नेटवर्क ऑपरेटर को फोन करके अपना सिम कार्ड ब्लॉक करने को कहे। इससे कोई भी व्यक्ति आपके नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर पायेगा।
2. इसके इलावा आज कल हर स्मार्टफोन में ट्रैकिंग लोकेशन का ऑप्शन होता है। ऐसे में आपने अपने एंड्रॉइड को जिस ईमेल आईडी से साइन इन किया है, उसकी मदद से आप फोन की लोकेशन का पता लगा सकते है। यहाँ तक कि इस ऑप्शन से आप अपने फोन के डाटा को डिलीट भी कर सकते है।
3. आप चाहे तो अपना फोन ढूंढने के लिए पुलिस की मदद भी ले सकते है। जी हां पुलिस या साइबर क्राइम के पास जा कर आप अपनी खोये हुए फोन की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते है। ताकि वह आपके फोन को आसानी से ढूंढ सके।
4. गौरतलब है कि फोन चोरी हो जाने की स्थिति में अपने सोशल मीडिया के सभी पासवर्ड फ़ौरन बदल दे। बता दे कि ऐसा करने से कोई भी व्यक्ति आपके सोशल मीडिया अकॉउंटस का गलत फायदा नहीं उठा पाएगा।
बहरहाल अगर फोन चोरी हो जाएं तो ऐसी स्थिति में घबराने से अच्छा है, कि आप इन सब बातों का खास ध्यान रखे, क्यूकि घबराने से आपकी परेशानी हल होने वाली नहीं है। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके काफी काम आएगी। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें बताना मत भूलियेगा।



