अंग्रेजी मीडियम का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

रिलीज

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। अब करीना की अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। इस लुक के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ हैं। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।

पहली बार देखने को मिलेगी इरफान और करीना की जोड़ी

इस फिल्म में पहली बार इरफान खान के साथ करीना की जोड़ी देखने को मिलेगी। ये फिल्म 2017 में आई इरफान खान और सबा कमर की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। बताया जा रहा है कि इरफान फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदान के पिता के रोल में होंगे जबकि करीना इसमें एक पुलिसवाली की भूमिका में दिखेंगी। इरफान खान ने ट्वीट कर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है और साथ ही ये भी बताया कि उनके कैरेक्टर का नाम मूवी में मिस्टर चंपकजी है।

रिलीजतस्वीर में इरफान खान मिठाई की दुकान के सामने खड़े हैं। कैप्शन में एक्टर ने लिखा- घसीटेराम मिष्ठान भंडार 1900s से सर्विस में है। एक और दूसरी कहानी को बयां करने में काफी मजा आएगा#AngreziMedium। जल्द आ रहे हैं मिस्टर चंपकजी के साथ। आ रहा हूं फिर एंटरटेन करने सबको।

इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग राजस्थान और लंदन में हुई है। करीना के एक फैन पेज पर इसके फर्स्ट लुक को शेयर किया गया है। इसमें करीना और इरफान का इंटेंस लुक आपको फिल्म के बारें में सोचने पर मजबूर कर देगा।

आपको बता दें कि अंग्रेजी मीडियम का डायरेक्शन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसको प्रड्यूस किया है दिनेश विजान ने। फिल्म में दीपक डोबरियाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से इरफान लंबी बीमारी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अब देखना होगा पर्दे पर ये जोड़ी क्या कमाल करती हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अंग्रेजी मीडियम का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज - Youth Express
Article Name
अंग्रेजी मीडियम का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज - Youth Express
Description
फिल्म के मेकर्स ने इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। इस लुक के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ हैं। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER