जहाँ एक तरफ वर्तमान समय में लोगों का खान पान काफी बदल चुका है या यूँ कहे कि काफी खराब हो चुका है। वही दूसरी तरफ लोगों ने पहले की तरह अपने शरीर पर ध्यान देना भी बंद कर दिया है। जी हां पहले के समय में लोग घर का बना स्वादिष्ट खाना और शुद्ध देसी घी का सेवन करते थे। इसलिए वे लोग इतनी लम्बी उम्र तक जीते थे। मगर आज के समय में शरीर की अंदरूनी गंदगी साफ करने के लिए लोगों को डॉक्टर्स और नाजाने किन किन दवाईयों की जरूरत पड़ती है। जिसके कारण उनका शरीर समय से पहले रोगों का भंडार बन जाता है।
शरीर की अंदरूनी गंदगी साफ़ करते है ये बीज..
इसलिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है, जिससे न केवल आपका शरीर एकदम साफ बल्कि तंदरुस्त भी रहेगा। एक ऐसी चीज जिसके सेवन से इसका बेहतरीन प्रभाव आपके शरीर के हर अंग पर पडेगा। बता दे कि हम यहाँ बेसिल सीड्स यानि जिन्हें सब्जा के बीज भी कहा जाता है। उसकी बात कर रहे है। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। तो चलिए आपको इसके फायदों के बारे में बताते है।
1. गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ने वाली गर्मी शांत रहती है।
2. इसके इलावा इससे पेट की कई बीमारियां भी दूर होती है। दरअसल यह तुलसी की एक प्रजाति के पौधे से प्राप्त होते है और ये काले रंग के होते है। हालांकि पानी में भिगोने के बाद ये सफेद रंग के हो जाते है और फूल भी जाते है। इसमें सभी पौष्टिक तत्व और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है।
3. बता दे कि इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही ये दिमागी स्ट्रेस को कम करते है और इससे ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है। यहाँ तक कि इससे हड्डियां भी मजबूत होती है।
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि एक चम्मच बीज लेकर उसे पानी में भिगो कर रख दे। फिर बारह घंटो के बाद इसे निकाल कर एक गिलास गर्म दूध के साथ ले लीजिये। आप रात को सोने से पहले और सुबह नाश्ते के साथ इसका सेवन कर सकते है। बता दे कि इससे आपके शरीर की अंदरूनी गंदगी साफ हो जाएगी और आपका शरीर भी एकदम स्वस्थ रहेगा।
स्वास्थ्य से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


