क्रिकेट के मैदान पर सबसे महंगे जूते पहन कर खेलते है ये तीन खिलाडी

क्रिकेट के मैदान पर

वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई क्रिकेटर्स है, जो अपनी प्रसिद्धि और कामयाबी का जरा भी घमंड नहीं दिखाते और एकदम सिंपल लाइफ जीना पसंद करते है। जी हां ऐसे खिलाडियों का बल्ला ही ज्यादा बोलता है। मगर कुछ खिलाडी ऐसे भी होते है जो दिखावे के लिए तो नहीं लेकिन अपने शौंक के लिए महंगी चीजों का इस्तेमाल जरूर करते है। यानि ये खिलाडी क्रिकेट के मैदान पर महंगे जूते पहन कर ही क्रिकेट खेलना पसंद करते है। तो चलिए अब आपको इन तीन खिलाडियों के बारे में विस्तार से बताते है।

क्रिकेट के मैदान पर

क्रिकेट के मैदान पर महंगे जूते पहन कर खेलते है ये क्रिकेटर्स.. 

विराट कोहली.. इस लिस्ट में पहला नाम सब के फेवरेट खिलाडी विराट कोहली का शामिल है। जो हमेशा से ही अपने स्टाइल और महंगी चीजें खरीदने को लेकर चर्चा में रहते है। बता दे कि कोहली का लाइफस्टाइल सच में काफी कीमती है। तभी तो मैदान पर जाने से पहले विराट कोहली प्यूमा कंपनी के जूते पहनते है और फिर खेलते है। बता दे कि उनके जूतों की कीमत पच्चीस से तीस हजार तक होती है।

रोहित शर्मा.. इसके बाद हम रोहित शर्मा की बात करते है। जो जूतों के मामले में कोहली से कम नहीं है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा एडिडास कंपनी के जूते ही पहनते है। फ़िलहाल तो भारतीय क्रिकेट टीम के इस हिटमैन के जूतों की कीमत करीब बीस हजार तक होती है।

अजिंक्य रहाणे.. बता दे कि भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को भी महंगे जूते पहनने का काफी शौंक है। वही अगर हम इनके जूतों के ब्रांड की बात करे तो रहाणे ज्यादातर नाइके ब्रांड के जूते पहनते है। यहाँ तक कि उनके जूतों की कीमत करीब पंद्रह से बीस हजार तक होती है। अब यूँ तो भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई खिलाडी है जो महंगे जूतों के शौक़ीन है, लेकिन ये तीन खिलाडी क्रिकेट के मैदान पर महंगे जूते पहन कर ही उतरते है। तो दोस्तों इनमें से आपका फेवरेट खिलाडी कौन है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
क्रिकेट के मैदान पर सबसे महंगे जूते पहन कर खेलते है ये तीन खिलाडी  Youth Express
Article Name
क्रिकेट के मैदान पर सबसे महंगे जूते पहन कर खेलते है ये तीन खिलाडी Youth Express
Description
वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई क्रिकेटर्स है, जो अपनी प्रसिद्धि और कामयाबी का जरा भी घमंड नहीं दिखाते और एकदम सिंपल लाइफ जीना पसंद करते है। जी हां ऐसे खिलाडियों का बल्ला ही ज्यादा बोलता है। मगर कुछ खिलाडी ऐसे भी होते है जो दिखावे के लिए तो नहीं लेकिन अपने शौंक के लिए महंगी चीजों का इस्तेमाल जरूर करते है। यानि ये खिलाडी क्रिकेट के मैदान पर महंगे जूते पहन कर ही क्रिकेट खेलना पसंद करते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER