अगर आप कोई भी गाड्जेट खरीदने का सोच रहे है तो आपके पास अच्छा मौका है. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Great Gadgets Days 2020 सेल चल रही है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी की ग्रैंड गैजेट्स डेज सेल एक नई सेल है जिसमें पॉपुलर लैपटॉप्स, हेडफोन्स, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स और ऐक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है. यह सेल 24 से 26 जनवरी तह रहेगी। अगर आप पिछले हफ्ते फ्लिपकार्ट की Republic Day sale में फायदा उठाने से चूक गए हैं तो इस हफ्ते आपके पास अपने पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट पाने का एक और मौका है. आपको 80 % का डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते है. तो चलिए आपको बता दे की Flipkart Great Gadgets Days 2020 में कौन कौन से गैजेट पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Flipkart Great Gadgets Days 2020 sale offers
फ्लिकार्ट पर चल रहे इस सेल में सबसे ज्यादा ऑफर लैपटॉप पर दिया जा रहा है. साथ ही सेल में आपको लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन, टैबलेट्स, कैमरा, गेमिंग कंसोल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. हालांकि फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट्स डेज सेल में मोबाइल फोन्स पर डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा। ग्राहक Acer और Asus जैसी कंपनियों के थीन और लाइट लैपटॉप्स को फ्लिपकार्ट सेल में 33,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं. साथ ही कई लैपटॉप मॉडलों पर एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.
इस सेल में सैमसंग, बोट और फिलिप्स जैसी कंपनियों के पॉपुलर साउंडबार्स भी डील्स दिए जा रहे हैं. Flipkart Great Gadgets Days में हेडफोन्स, ईयरफोन्स और दूसरे ऑडियो डिवाइसेज पर भी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. साथ इसमें बायर्स ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स से लेकर वायर्ड ईयरफोन्स तक ढेरों ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.
आपको बता दे की, इस हफ्ते ग्राहक Alcatel 3T के एंट्री-लेवल एंड्रॉयड बेस्ड टैबलेट्स को 11,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये टैबलेट Wi-Fi और 4G कनेक्टिविटी दोनों को ही सपोर्ट करता है. यहां सेल में Honor Pad 5, Huawei M5 Lite, Lenovo Tab 4, Samsung Galaxy Tab A 8.0 और Honor MediaPad T3 पर भी डील्स दिए जा रहे हैं.
साथ ही साथ Flipkart Great Gadgets Days 2020 सेल में आप, 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ स्मार्टवॉच खरीद सकते है. Apple Watch Series 5 पर HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को फ्लैट 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट द्वारा सेल में कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. यहां सेल में कई नए डेस्कटॉप और लैपटॉप्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.



