केएल राहुल और अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने जीता पहला मुकाबला

केएल राहुल (56), विराट कोहली (45) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 58 रन) की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारतीय टीम ने शुक्रवार को पहले टी-20 मैच में न्यू जीलैंड को बड़े स्कोर के मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इस तरह टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है। आपको बता दें कि सीरीज का अगला मैच रविवार को खेला जाएगा।

केएल राहुल और अय्यर की तूफानी पारी

 

 

ईडन पार्क मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और न्यू जीलैंड की टीम ने 5 विकेट पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में ही 204 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। केएल राहुल ने 27 गेंदों में 4 चौके और 3 जबरदस्त छक्के लगाए, जबकि विराट ने 32 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का के साथ जिम्मेदारी भरी पारी खेली । वहीं अय्यर ने अपनी नाबाद पारी में 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्होंने मैच फिनिश करते हुए मैच का विनिंग छक्का भी लगाया।

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

हालांकि विशाल रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे दूसरे ओवर में ही फॉर्म में चल रहे ओपनर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लग गया । शर्मा ने मात्र ने 6 गेंदों का सामना किया, और 7 रन बनाए। जबकि दूसरे छोर पर शिखर धवन की कमी को केएल राहुल ने बखूबी निभाया। केएल राहुल शुरू से ही अच्छे शॉट लगाते नजर आए।

तूफानी फिफ्टी के बाद आउट हुए राहुल

 

केएल राहुल और अय्यर

 

राहुल ने 23 गेंदों में अपने कैरियर की 10वीं हाफ सेंचुरी पूरी की । उन्होंने 27 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। उनके और कप्तान विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, इसमें राहुल के 49 और विराट के 42 रन थे। इसी साझेदारी ने भारतीय टीम की जीत को सुनिश्चित कर दी थी, बाकी का काम अय्यर ने पूरा कर दिया।

अय्यर की विनिंग पारी

मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया।  श्रेयस ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जितवाया। मनीष पांडे 12 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अय्यर ने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER