अभी तक तो टीवी एक्टर कुशल पंजाबी के सुसाइड की खबर भी ठंडी नहीं हुई थी कि अब टीवी की इस एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दे कि हाल ही में इस टीवी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड और टीवी इंडस्ट्री में हर कोई रह गया हैरान। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि यह एक्ट्रेस स्टार प्लस के प्रसिद्ध शो दिल तो हैप्पी है जी में काम कर चुकी है। जी हां इस शो से एक्ट्रेस को काफी प्रसिद्धि मिली थी।
टीवी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड..
बहरहाल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उनका नाम सेजल शर्मा है। जिन्होंने अपने आखिरी शो में लीड हीरो की बहन का किरदार निभाया था। हालांकि सेजल शर्मा ने ऐसा क्यों किया, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन फिर भी पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। वही अगर खबरों की माने तो सेजल शर्मा उदयपुर की रहने वाली थी। जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान थी। उन्हें डांस और एक्टिंग का काफी शौंक था। यही वजह है कि जब उन्हें स्टार प्लस के शो में काम करने का मौका मिला, तब वह काफी खुश थी।
https://www.instagram.com/p/B6a9ajmgPKS/
इसके इलावा ऐसा कहा जाता है कि सेजल शर्मा मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती थी और एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए उन्होंने अपने परिवार को काफी मनाया भी था। करीब तीन साल पहले सेजल शर्मा मुंबई आई थी और तभी से वह इस इंडस्ट्री में काम कर रही थी। उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और उन्हें मॉडलिंग करने का काफी शौंक भी था। बता दे कि जब इस टीवी एक्ट्रेस ने सुसाइड किया, तब इस खबर से हर कोई हैरान रह गया। हालांकि स्टार प्लस के शो में इन्हे लीड रोल तो नहीं मिला था, लेकिन इस शो से इन्हे पहचान काफी मिली थी। फ़िलहाल आप इनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें यहाँ देख सकते है।


