Nokia अप्रैल माह में ये 5G सेट कर सकती है लॉन्च, पढ़िये पूरी खबर

Nokia अप्रैल माह में ये 5G सेट कर सकती है लॉन्च, पढ़िये पूरी खबर

आज भी Nokia कंपनी को लोग बहुत अच्छी तरह से जानते है। भले ही मार्केट में कंपनी ने थोड़ी देरी से एंट्री ली हो लेकिन इस नाम के चाहने वालों की कमी भी नहीं है। अभी भी लोगो के अंदर नोकिया ब्रांड का भरोसा बरकरार बना हुआ है और इस कंपनी के मोबाइल फोंस को काफी पसंद भी किया जाता है। तो ऐसे में फैंन्स को लुभाने के लिए नोकिया एक बार फिर से कुछ बड़ा करने की तैयारी में है।

हो सकता है फोन

आपको बता दे कि अभी कंपनी द्वारा एक इवेंट 8 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिसमें नोकिया के कई नए मोबाइल फोंस पेश किए जाएंगे। इस दिन Nokia X10 5G, Nokia X20 5G और Nokia G10 लॉन्च हो सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार यह लॉन्च ईवेंट रात को करीब 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। जिसके मंच से नए नोकिया फोन टेक जगत में कदम रखेंगे।

खास बात

आपको बता दें कि कंपनी ने अभी तक इस दिन लॉन्च किए जाने वाले मोबाइल फोंस के नाम से अभी पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा इस बात की है कि इस दिन मिडबजट स्मार्टफोन Nokia G10 के साथ ही दो बजट 5G स्मार्टफोन Nokia X10 और Nokia X20 भी लॉन्च किए जा सकते है।

ये हो सकती है फोन की कीमत

वहीं, भारतीय मूल्य करंसी अनुसार फोन की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 12,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसी तरह Nokia X10 5G की कीमत 300 यूरो और Nokia X20 5G की कीमत 350 यूरो के करीब हो सकती है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 25,900 रुपये और 30,000 रुपये के करीब हो सकती है।

ये हो सकता है कैमरा

यह फोन में डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.38 इंच की एचडी+ डिसप्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी की बात करें तो इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में करीब 4, हजार एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

Summary
Nokia अप्रैल माह में ये 5G सेट कर सकती है लॉन्च, पढ़िये पूरी खबर
Article Name
Nokia अप्रैल माह में ये 5G सेट कर सकती है लॉन्च, पढ़िये पूरी खबर
Description
आज भी Nokia कंपनी को लोग बहुत अच्छी तरह से जानते है। भले ही मार्केट में कंपनी ने थोड़ी देरी से एंट्री ली हो लेकिन इस नाम के चाहने वालों की कमी भी नहीं है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER