Nokia के दो नए मोबाइल जल्द होने वाले है लॉन्च, जानियें क्या है मोबाइल की कीमत

Nokia के दो नए मोबाइल जल्द होने वाले है लॉन्च, जानियें क्या है मोबाइल की कीमत

इन दिनों इंडिया में Nokia 5.4 और Nokia 3.4 को जल्द ही लॉन्च किये जाने की खबर आ रही है। तो ऐसे में Nokia अपने दो नए मोबाइल फोंस को नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट के जरिये HMD Global द्वारा टीज़ किया जा रहा है। आपको बता दे कि इन मोबाइल का टीज़र सामने आ चुका है लेकिन इसके लॉन्च होने की अभी कोई भी तारीख सामने नहीं आई है। वहीं, अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि आखिर इन दोनों मोबाइलों को नोकिया कंपनी कब लॉन्च करेगी।

इस पर देख सकते है मोबाइल का फ्रंट और रियर डिजाइन

वहीं, इस समय हम Flipkart की बात करे तो इस पर नजर आ रहे लैंडिंग पेज की तो यहाँ से सामने आ रहा है कि नोकिया 5.4 को जल्दी ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा आने वाले नए नोकिया फोन के बारे में काफी जानकारी भी यहाँ पड़ी हुई है। साथ ही इस मोबाइल फोन के फ्रंट और रियर डिजाइन को भी यहाँ आसानी से देखा जा सकता है।

ये हो सकती है मोबाइल की कीमत

नोकिया 5.4 को अभी तक इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया है। इसलिए इसकी असल कीमत के बारे में तो कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता देते है कि नोकिया 5.4 को यूरोप के बाजार में 4GB रैम और 64GB मॉडल में EUR 189 यानी लगभग Rs 16,600 में लॉन्च किया गया है। ऐसी ही कीमत इसकी इंडिया में भी हो सकती है। हालाँकि, इसके 4GB रैम और 128GB मॉडल के लावा 6GB रैम और 64GB मॉडल की कीमत अभी ग्लोबल लॉन्च पर भी घोषित नहीं की गई है।

ये है फीचर

वहीं, इस मोबाइल के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 5.4 में 6.39 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। जो पंच-होल डिज़ाइन और थिन बेज़ेल के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मिल रहा है और यह 4GB+64GB, 6GB+64GB और 6GB+128GB वेरिएंट में होगा। फोन के रियर पैनल पर चार कैमरा दिए गए हैं। जिसमें 48MP प्राइमरी सेन्सर के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

खास बात

नोकिया ने सिनेमा मोड को भी पेश किया है जो 21:9 सिनेमाटिक फॉर्मेट में 24fps पर विडियो शूट करने की अनुमति देता है और यह 60fps तक जाएगा। इसके अलावा, विडियो के लिए OZO स्पेशल ऑडियो और विंड नोइज़ कैन्सलेशन ऑफर करता है।

इतने एमएच की होगी बैटरी

आपको बता दे कि Nokia 5.4 एंडरोइड 10 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एंडरोइड 11 रैडी डिवाइस है और इसे दो एंडरोइड OS अपडेट मिलेंगे। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया जा रहा है और Nokia 5.4 में फेस अनलॉक भी दिया गया है। वहीं, मोबाइल में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। जो USB टाइप-C के ज़रिए 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Summary
Nokia के दो नए मोबाइल जल्द होने वाले है लॉन्च, जानियें क्या है मोबाइल की कीमत
Article Name
Nokia के दो नए मोबाइल जल्द होने वाले है लॉन्च, जानियें क्या है मोबाइल की कीमत
Description
इन दिनों इंडिया में Nokia 5.4 और Nokia 3.4 को जल्द ही लॉन्च किये जाने की खबर आ रही है। तो ऐसे में Nokia अपने दो नए मोबाइल फोंस को नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट के जरिये HMD Global द्वारा टीज़ किया जा रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER