हर इंसान अक्सर यह सोचता है कि उसकी लाइफ लंबी हो लेकिन आजकल का समय देखते हुए यह संभव होना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। आजकल की जो टेंशन भरी मॉडर्न लाइफ चल रही है उसमें अगर कोई 70 साल भी जी जाए, तो लोग कहते हैं कि बोनस लाइफ है। अगर आप चाहते है कि लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव हो तो आप कुछ नियम अपनाकर लम्बी उम्र पा सकते है।
ये चीज ले जाता है बुढ़ापे की ओर
आपको बता दें कि हाल ही में हुए एक सर्वे में यह पता चला है कि स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, आलस और फलों का सेवन न करना जल्द ही बुढ़ापे की ओर ले जा सकता है। यानी की आप अपनी उम्र से करीब 12 साल तक बड़े दिख सकते हैं।
जॉगिंग करके बढ़ाइये उम्र
अगर आप चाहते है कि लंबी उम्र हो तो नियमित जॉगिंग शुरू कीजिए। इससे आप देखेंगे कि उम्र पांच से छह साल तक बढ़ सकती है। इस अध्ययन में यह पता चला है कि हर दिन करीब आधा से एक घंटे तक की जॉगिंग लंबी उम्र का सबसे कारगर उपाय है। आपको बता दें कि नियमित जॉगिंग करने से उम्र बढ़ती है।
कम खाने से उम्र होती है लंबी
एक सर्वे के मुताबिक यह पता चला है कि जपान के बुजुर्ग अपनी खाने की प्लेट तभी छोड़ देते थे, जब उनका पेट करीब 80 प्रतिशत तक भर जाता था और यही उनकी लम्बी उम्र का भी राज कहलाता है। रिसर्चर्स भी इस बात को मानते है कि कम खाने से आप ज्यादा जीते हैं और उम्र लंबी होती है। वहीं, साल 2008 में हुई एक स्टडी में पता चला कि इंसान जितना ज्यादा खाता है, उसकी रस प्रकिया उतनी कम होती है और उम्र भी कम हो जाती है।
खास बात
आज हम देख रहे है कि पहले की अपेक्षा लोगो का खान-पान काफी बदल गया है। जिससे लोग फास्टफूड का सेवन ज्यादा कर रहे है। जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।




