हर आदमी की चाहत होती है कि जब वह पूरे दिन के काम और थकान के बाद जब वह घर लौटे तो रात में वह गहरी नींद से सोए लेकिन सब कुछ ठीक होने के बाद भी नींद नहीं आती। आज हम देखते है कि हर तीन में एक व्यक्ति नींद ना आने की समस्या यानी इंसोम्निया से ग्रसित है। कई बार ऐसा होता है कि अधिक तनाव लेने एवं जीवनशैली ज्यादा बिजी होने और सोने की जगह ठीक न होने के साथ-साथ खान-पान की आदत भी नींद को प्रभावित किया करती है। तो आइये जानते है कुछ चीजें।
सोने से पहले ना करे अल्कोहल का सेवन

ना लो ये चीज
हम सभी जानते है कि डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और मिनरल्स नामक तत्व पाए जाते हैं, जो वेट को कम करने और दर्द आदि के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। रात में सोने से पहले डार्क चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में कैफीन व अन्य उत्तेजक पदार्थ पाए जाते हैं, जो हृदय को आराम देने के बजाए कार्यशील रखते हैं तथा मस्तिष्क को केंद्रित रखते हैं। इससे आपको नींद आने में कठिनाई हो सकती है।
जंक फूड नींद में लाता है रूकावट
अगर आप भी रात में सोने से पहले सोडा का सेवन करते है तो इस आदत को बदल दें। साथ ही इसमें शर्करा भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो सेहत के लिहाज से हानिकारक होता है। आपको रात में सोने से पहले ऑयली फूड और जंक फूड का भी सेवन नहीं करना चाहिये। क्योंकि यह बहुत जल्द डायजेस्ट नहीं होता है। इससे नींद में रुकावट आती है। आपको बता दें कि हमारे शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को भी आराम की जरूरत होती है। ऐसे में रात में हल्का डिनर ही लें। रात में कोशिश करें सोने से दो घंटे पहले डिनर ले लें।



