बता दे कि हाल ही में सानिया मिर्जा की प्यारी बहन अनम मिर्जा का निकाह सम्पन्न हुआ है। इस खास मौके पर सानिया मिर्जा ने खूब मौज मस्ती की और इस निकाह में रौनक जमा दी। हालांकि निकाह के दौरान सानिया मिर्जा ने अपनी बहन के पति को खूब परेशान भी किया। जी हां अनम के होने वाले मियाँ जी से सानिया मिर्जा ने मांगे थे तीन लाख रूपये, लेकिन दूल्हे राजा ने उन्हें केवल इतने कम ही पैसे दिए। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि अनम का निकाह भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन के साथ हुआ है। इस निकाह की सभी रस्मों को हैदराबाद में सम्पन्न किया गया है।
सानिया मिर्जा ने मांगे थे तीन लाख रूपये..
गौरतलब है कि यह भव्य समारोह पूरे रीती रिवाजों और परम्पराओं के साथ किया गया था। यहाँ तक कि इस निकाह में देश और विदेश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थी। हालांकि इस निकाह की शान सानिया मिर्जा रही, लेकिन अफ़सोस कि उनके पति शोएब मलिक इस निकाह का हिस्सा नहीं बन पाएं। यानि वह अपनी ही साली की शादी से नदारत नजर आएं। मगर पति की गैर हाजरी में भी सानिया मिर्जा ने इस शादी की हर रस्म का पूरा मजा उठाया।
दरअसल जब दूल्हे मियाँ समारोह स्थल में अंदर आ रहे थे, तब सानिया मिर्जा ने एक अच्छी साली की तरह उनका द्वार रोक लिया और उनसे तीन लाख रूपये की मांग की। यहाँ तक कि सानिया मिर्जा ने यह जिद्द पकड़ ली थी कि जब तक उन्हें उनकी मांगी हुई रकम नहीं मिलेगी, तब तक वह किसी को भी अंदर नहीं जाने देंगी। तो ऐसे में पहले तो सानिया को तीस हजार रूपये देने की बात तय की गई, लेकिन जब वह नहीं मानी तो डेढ़ लाख रूपये में रस्म पूरी की गई। यानि सानिया मिर्जा ने मांगे थे तीन लाख, लेकिन दूल्हे ने पकड़ा दिए डेढ़ लाख। फ़िलहाल इस शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
सानिया मिर्जा ने मांगे थे तीन लाख रूपये, लेकिन उनकी बहन के पति ने तोहफे में दिए सिर्फ इतने ही पैसे Youth Express
Description
बता दे कि हाल ही में सानिया मिर्जा की प्यारी बहन अनम मिर्जा का निकाह सम्पन्न हुआ है। इस खास मौके पर सानिया मिर्जा ने खूब मौज मस्ती की और इस निकाह में रौनक जमा दी। हालांकि निकाह के दौरान सानिया मिर्जा ने अपनी बहन के पति को खूब परेशान भी किया। जी हां अनम के होने वाले मियाँ जी से सानिया मिर्जा ने मांगे थे तीन लाख रूपये, लेकिन दूल्हे राजा ने उन्हें केवल इतने कम ही पैसे दिए।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..