अभिनेता अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल के साथ की दिल को दहला देने वाली हरकत…

अभिनेता अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने स्टंट्स और अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार अपने परिवार से भी बेहद प्यार करते हैं और अक्सर ही उनके साथ छुट्टियां और प्यार भरा समय बिताते हुए नजर आते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा एक अवॉर्ड फंक्शन में देखने को मिला जहां अक्षय अपने परिवार को छेड़ते हुए उन्हें परेशान कर देते हैं लेकिन, थोड़ी देर बाद वह उनके चेहरे पर खुशियां भी ला देते हैं। यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई में आयोजित किए गए एक स्टाइल अवॉर्ड शो में शिरकत करने अपनी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और उनकी सास अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ पहुंचे थे। वहां, अभिनेता अक्षय कुमार अप्रैल फूल यानी 1 अप्रैल को पहुंचे थे, और वह पूरे मजाकिया और बिंदास अंदाज में नजर आ रहे थे। और उन्होंने एक छोटी सी शरारत अपनी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और अपनी सास अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ भी करी। अभिनेता अक्षय कुमार काले कोट के अंदर सफ़ेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। अभिनेता अक्षय कुमार इस अवॉर्ड फंक्शन के स्टेज पर खड़े थे जहां उनके साथ पत्नी ट्विंकल और सास डिंपल कपाड़िया के साथ मौजूद थे। तभी अचानक से अक्षय कुमार अपने सीने पर हाथ रखकर कुछ दर्द सा महसूस करने लगे। और बार-बार अपना सीना सहलाने लगे। इतने में ही अक्षय के सीने से खून निकले लगा, वह खून उनके हाथ में भी लग गया। स्टेज पर यह सब देखकर पास खड़ी डिंपल डर गईं, वहीं ट्विंकल भी हैरान रह गई। इतना ही नहीं, वहां मौजूद सभी दर्शकों भी डर कर पसीने से तर गए। सबको हैरान परेशान थे अक्षय नहीं है मजाक नहीं बंद करना मुनासिब समझा और वह बिगड़ते हुआ मामला को संभालते हुए अक्षय कुमार हंसने लगे और बताया कि आज अप्रैल फूल डे है। अक्षय की हरकत देखकर डिंपल और उनकी पत्नी ट्रिवंकल के जान में जान आई।

आपको बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म केसरी की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। केसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भरपूर धमाल मचाया और यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी भी शामिल हैं। फिल्‍म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER