मुंबई जैसे महंगे शहर में जहाँ एक तरफ कमाई करने के कई साधन है। वही दूसरी तरफ यहाँ खुद का घर खड़ा करना भी बहुत बड़ी बात है। यही वजह है कि मुंबई शहर में ज्यादातर कलाकार पहले किराये के मकान में अपने रूम पार्टनर के साथ रहते है। बता दे कि आज हम जिन दो एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, उनका हाल भी कुछ ऐसा ही है। जी हां ये दोनों एक्ट्रेस रूम में एक साथ रहती है। अब जाहिर सी बात है कि मुंबई के घर इतने छोटे होते है कि किसी रूम से कम नहीं लगते।
रूम में एक साथ रहती है नागिन की ये दो एक्ट्रेस..
दरअसल हम यहाँ जिन दो एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उनका नाम निया शर्मा और सुरभि ज्योति है। गौरतलब है कि सुरभि ने नागिन के तीसरे सीजन में बेला का किरदार निभाया था। तो वही अब निया शर्मा भी नागिन की लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आ रही है। फ़िलहाल सुरभि ज्योति किसी भी शो का हिस्सा नहीं है। मगर ऐसा हो सकता है कि वह जल्दी ही किसी नए शो में नजर आएं। बता दे कि आज कल टीवी सीरियल काफी लम्बे बनने लगे है। ये भी एक वजह है कि कलाकारों को मुंबई में ही आ कर किराये के घर में रहना पड़ता है।
फ़िलहाल इन दोनों एक्ट्रेस की रूम की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। जिसमें ये दोनों कोई मूवी देखते हुए नजर आ रही है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि निया शर्मा और सुरभि ज्योति को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। यानि ये दोनों काफी अच्छी दोस्त बन चुकी है और इनमें काफी प्यार भी है। फ़िलहाल तो ये दोनों एक रूम में एक साथ रहती है, लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में इनका खुद का घर भी बन जाएँ। वैसे आप इन दोनों एक्ट्रेस की कुछ खुशनुमा तस्वीरें यहाँ देख सकते है।


