बॉलीवुड गलियारों में उड़ते उड़ते यह खबर सामने आ रही है कि मिस्टर इंडिया फिल्म के दूसरे भाग की तैयारी जल्दी ही शुरू होने वाली है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि इस फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने कितना ज्यादा पसंद किया था। यह उस जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी और आज भी है। तो ऐसे में अब मिस्टर इंडिया 2 फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के बारे में काफी सोच विचार किया जा रहा है। बता दे कि इसका दूसरा भाग करीब तैंतीस साल बाद बनाने के बारे में सोचा जा रहा है। हालांकि इसके दूसरे भाग में अनिल कपूर की जगह नए एक्टर दिखाई देंगे।
मिस्टर इंडिया 2 फिल्म बनाने की तैयारी हुई शुरू..
आपको जान कर ख़ुशी होगी कि अनिल कपूर के रोल के लिए उन्हीं के सबसे बड़े फैन रणवीर सिंह को कास्ट करने के बारे में सोचा जा रहा है। यूँ तो अनिल कपूर आज भी इतने जवान है कि वह खुद इस रोल को निभा सकते है। मगर फिर भी समय बदल चुका है। तो ऐसे में नए हीरो को भी काम करने का मौका मिलना चाहिए। वही अगर हम अमरीश पुरी जी के मोगैम्बो वाले रोल की बात करे तो यह किरदार शाहरुख़ खान को ऑफर किया गया था। मगर उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया। जब कि यह इस फिल्म का दूसरा अहम किरदार है।
दरअसल इस बारे में शाहरुख़ खान का कहना है कि वह नेगेटिव रोल निभाने के मूड में नहीं है। वैसे अगर आपको याद हो तो शाहरुख़ खान ने बाजीगर और डर फिल्म में भी नेगेटिव किरदार ही किया था, लेकिन फिर भी उनकी यह फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई थी। फ़िलहाल मोगैम्बो और श्रीदेवी का रोल मिस्टर इंडिया 2 फिल्म में कौन निभाएगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। दोस्तों आप इन दो किरदारों में बॉलीवुड के किन दो सितारों को देखना चाहते है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।



