बता दे कि बिग बॉस सीजन 13 भले ही अब खत्म हो चुका है, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स पर इस शो का काफी गहरा असर पड़ा है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि क्यूकि हाल ही में आरती सिंह का नया वीडियो सामने आया है। जो उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने खुद शेयर किया है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि आरती सिंह को बिग बॉस के घर में भी एक बार पैनिक अटैक आ चुका है। तो ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आरती सिंह बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी नार्मल नहीं हो पा रही है। जी हां ऐसा हमारा नहीं बल्कि उनके खुद के भाई कृष्णा अभिषेक का कहना है।
आरती सिंह का नया वीडियो..
गौरतलब है कि यह वीडियो कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनका कहना है कि जब तक आरती सिंह बिग बॉस की आवाज न सुन ले तब तक वह कोई काम नहीं करती। हालांकि इस वीडियो को बड़े ही मजाकिया तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया गया है, लेकिन फिर भी इसका कैप्शन पढ़ कर तो लोगों को एक बार हैरानी जरूर हुई होगी। बहरहाल अगर आप सोच रहे है कि आरती सिंह को सच में कुछ हो गया है, तो हम आपको बता दे कि ऐसा कुछ नहीं है।
https://www.instagram.com/p/B8tKbLpHh5F/?utm_source=ig_web_copy_link
असल में यह एक कॉमेडी वीडियो है। जो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। जी हां लोग इस पर कमेंट भी कर रहे है। वैसे आरती सिंह का नया वीडियो आप खुद यहाँ देख सकते है। इस वीडियो में आरती काफी थकी हुई भी नजर आ रही है। शायद यही वजह है कि वह अपने भाई के कंधे पर सिर रख कर सो रही है। अब जाहिर सी बात है कि वह अपने भाई से इतने समय तक दूर रही है, तो इतना प्यार जताना तो बनता है। दोस्तों आपको यह वीडियो कैसा लगा, इस बारे में हमें जरूर बताईयेगा।


