यूँ तो मीठे व्यंजन अक्सर किसी खास त्यौहार के मौके पर ही बनाएं जाते है। मगर कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति का बिना किसी वजह के मीठा खाने का मन होने लगता है। तो ऐसे में आप बड़ी आसानी से बेसन का हलवा बना कर उसे खाने का मजा ले सकते है। तो चलिए अब आपको बेसन का हलवा बनाने की आसान विधि के बारे में बताते है। ये हलवा बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
मीठा खाने का मन है तो ऐसे बनाएं बेसन का हलवा..
सामग्री.. बेसन.. एक कप, चीनी.. एक कप
घी.. 1/2 कप, पानी.. दो कप
कटे हुए बादाम.. दो बड़े चम्मच, इलायची पाउडर.. 1/4 छोटे चम्मच
विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन लीजिये। इसके बाद पैन में चीनी, इलायची पाउडर और पानी डाल कर मध्यम आंच पर उबाले। बता दे कि जब बबल्स बनने लगे तब गैस बंद कर दे।
2. इसके बाद मध्यम आंच पर एक फ्राइंग पैन रखे और उसमें घी डाल दे। फिर उस घी में बेसन मिलाएं और सुनहरा भूरा होने तक भून ले। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इसे लगातार चलाते रहे। जी हां इसे पकने में करीब आठ मिनट का समय लगता है।
3. बता दे कि जैसे ही यह पकने लगेगा तो इसमें से मीठी मीठी सुगंध आने लगेगी। अब इसमें तैयार की गई चाशनी धीरे धीरे डाल कर मिलाएं। फिर इसे दो से तीन मिनट तक पकने दे।
4. गौरतलब है कि जब हलवा ठंडा हो जाएगा तो बेसन पानी को सोख लेगा। इसलिए इसे थोड़ा नरम ही रहने दे। अब आखिर में इसे बादाम से सजा कर गर्मागर्म परोसे।
बहरहाल अगर आपके घर में किसी का मीठा खाने का मन हो तो बेसन का हलवा उन्हें बना कर जरूर खिलाइयेगा। दोस्तों आपको यह रेसिपी कैसी लगी, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


