बंगाल के प्रसिद्ध पकवानों का स्वाद चखना है कितना आसान, जानिए ये ख़ास रेसिपीज

बंगाल के प्रसिद्ध पकवानों

भारत के हर राज्य के व्यंजनों में एक अलग स्वाद और खूबी होती है। और खाने की खूबी उनकी रेसिपीज में छुपी होती है। पहनावे और भाषा के साथ खान-पान का भी अपना अलग ही तरीका होता है। तभी यहां पधारने वाले विदेशी पयर्टक भी हर राज्य के खास व्यंजन का स्वाद लेने से नहीं चूकते। आज हम आपको पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पकवानों से रूबरू करवाएंगे, जिनका स्वाद चखने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते है।

बंगाली खाद्द-रसिक होते हैं। बीते हुए वर्षों से आज तक वे अपना समय और रुपया दोनों खाने के ऊपर खर्च करते आ रहे हैं।

बंगाल के प्रसिद्ध पकवानों

यह रही बंगाल के प्रसिद्ध पकवानों की लिस्ट

मच्छी भात : यह पकवान फिश करी के नाम से भी जाना जाता है। बंगाल में फिश करी बहुत प्रसिद्ध है। यह फिश करी यहां की बेहद लोकप्रिय बंगाली डिश है। इस डिश में आपको बंगाल के मसालों का अद्भुद मिश्रण चखने को मिलता है। इसकी खास बात यह है कि, इसे बनने में बेहद कम समय लगता है।

बंगाली रसगुल्ले : बंगाल के रसगुल्लों को भी देश में काफी लोकप्रियता मिली है। रसगुल्ला कोलकाता निवासियों के बीच बतौर मिठाई के रूप में उभरकर आया है। कोलकाता में आपको गुड़ की चाशनी वाले रसगुल्ले खाने को मिलते है। इसका कैरेमल स्वाद काफी बेहतरीन होता है।

कोलकाता का अजूबा पान

कोलकाता में मिलने वाला यह पान पैसे और स्वाद दोनों ही लिहाज से बेहद खास है। बता दें, इस पान की कीमत 1001 रुपये बताई जाती है। यहां मिलने वाले पान की कीमत 5 रुपये से शुरू होकर लगभग 1001 रुपये तक है।

काठी रोल्स : कोलकाता की न्यू मार्केट में कई तरह के काठी रोल्स का स्वाद चखने को मिलता है। यहां पर तले हुए स्नैक्स को लोग बड़े चाव से खाते हैं। जिसे बंगाली भाषा में तालेभाजा कहा जाता है।

अगर आप बंगाली खाना खाने का शौक़ रखते हैं तो भेटकी बेक्ड फिश, कोछु पत्ता चिन्गरी भाप्पा, प्रॉन्स करी, प्रॉन मलाई करी, बैगुन भाजा, मिस्टी दोई, संदेश, भेटकी पातूरी खाने को खा सकते है जो यहां पर सबसे प्रसिध्द खाने में से एक होती है।

आपको जान कर आश्चर्य होगा कि, बंगाली फूल भी खाते हैं, जैसे – कद्दू, केला, कच्चा कटहल, वॉटर रीड, मुलायम सेजन की फली और आलू या कद्दू का छिलका।

परिवार के साथ जाएं इन जगहों पे छुट्टियां मनाने

अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER