शिल्पा शेट्टी ने किया प्लेट तोड़ डांस, कई यूज़र्स ने किया ट्रोल

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जो कि बॉलीवुड की सबसे फिट और योगा पसंद अभिनेत्री मानी जाती हैं। यह अपने फिटनेस पर सबसे ज़्यादा ध्यान देती हैं। साथ ही लोगों को भी फिट रहने की हिदायत देती हैं। हाल ही में शिल्पा की डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में शिल्पा प्लेट तोड़ती और टूटी प्लेटों पर डांस करती नज़र आ रही हैं। जिसको देख कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

शिल्पा शेट्टी की शादी राज कुंद्रा से हुई है। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है। शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। हर किसी को फिट रहने की हिदायत भी देती हैं। छोटा या बड़ा कोई भी ऐड हो या कहीं भी यह फिटनेस पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। यही वजह है कि शिल्पा योगा को सबसे ज़्यादा महत्व देती हैं।

पंकज आडवाणी ने लगातार चौथी बार और सबसे ज्यादा बार बन चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी इन दिनों दुबई में अपना वीकेंड इंजॉय कर रही हैं। जहां उन्होंने अपनी एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी कुछ डांसर्स के साथ एक रेस्टोरेंट में डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।

See this Instagram video by @theshilpashetty: https://www.instagram.com/p/B2hkA1XhQ9p/?utm_source=ig_web_options_share_sheet

यहां पर डांस करते वक्त या किसी भी खास मौके पर प्लेट तोड़ी जाती है। इसलिए शिल्पा शेट्टी के डांस के वक्त भी काफी सारी प्लेट टूटती दिखाई पड़ रही है और शिल्पा खुद भी प्लेट तोड़ती हुई दिखाई पड़ रही हैं।

मंगलवार देर रात चली इस पार्टी में शिल्पा ने खूब डांस किया।इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- “प्लेट को तोड़ो…..और धुलाई बचाओ। आज की रात दुबई में बहुत मजा आया। प्लेट को नष्ट करते हुए सारी नकारात्मकता को भी नष्ट करना और नाचना एक मजेदार कांसेप्ट है।”

अपने घर को बेहतर तरीके से साफ करने के हैक्स- जानें यहाँ

शिल्पा जहां बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पसंदीदा अभिनेत्री मानी जाती हैं, वहीं इस वीडियो से उन्हें खूब शर्मसार किया। किसी ने कहा -‘इस तरह की प्रथा सिर्फ पैसे की बर्बादी करना है। तो एक यूजर ने लिखा, ‘शिल्‍पा शेट्टी का यह कितना गैर जिम्‍मेदाराना व्‍यवहार है। बहुत ही निराश हूं, प्‍लेट तोड़ कर कौनसी नकारात्‍मकता जाएगी।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘जिनके पास पैसे हैं, उन्‍हें इसकी कद्र नहीं है और जिन्‍हें कद्र है, उनके पास है नहीं। ‘ कई लोगों ने शिल्‍पा को सलाह दी कि इसे जरूरतमंदो को दिया जा सकता है।

 

हालांकि ग्रीक कल्चर की यह सबसे प्रसिद्ध रस्म मानी जाती है। इसकी शुरुआत, जब किसी की मौत के बाद भोजन रखा जाता था और सिरेमिक की प्लेट को खाने के बाद तोड़ दिया जाता था, तब हुई थी। यहां किसी भी शुभ दिन या उत्सव के समय प्लेट तोड़ी जाती है। जबकि ग्रीस में अब भी इस प्रथा को ज़्यादा फॉलो नहीं किया जाता है।

https://www.instagram.com/p/BziSf8CBN0m/?igshid=1jq8oe66gmv9thttps://www.instagram.com/p/BziSf8CBN0m/?igshid=1jq8oe66gmv9t

साथ ही आपको यह भी बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुछ दिनों पहले अपने पति राज कुंद्रा के साथ छुट्टी मनाने लंदन गयी थीं। वहीं से शिल्पा ने अपनी एक किसिंग वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- “जुम्मा चुम्मा दे दे “।इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो को जमकर वायरल किया जा रहा है।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER