संजू का 3 मिनट का ट्रेलर दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स से भरपूर

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

फिल्म अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी बयोपिक संजू का आज पहला ऑफिसिअल ट्रेलर रिलीज हो गया। तीन मिनट के इस ट्रेलर में दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स हैं। इसे देखकर ये अनुमान लगाना मुश्किल है कि एक्टिंग संजय दत्त ही कर रहे हैं या कोई और। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल करते हुए संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं।

फोक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म संजू को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त के कॉलेज के दिनों से लेकर जेल के दिनों और फिल्मी सफर को दिखाया गया है। संजय दत्त पर एके-47 रखने का आरोप में उन्हें लंबी सजा भुगतनी पड़ी है। इस दौरान उन पर आतंकियों की मदद का आरोप लगा। फिल्म के ट्रेलर में ये सब दिख रहा है। संजय दत्त डायलोग में बोल रहे हैं कि बेवड़ा हूं, बुरा हूं लेकिन आतंकी नहीं हूं।

फिल्म में रणबीर कपूर बहुत बेहतर तरीके से संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको समझना थोड़ा मुश्किल होगा कि एक्टिंग संजय दत्त कर रहे हैं या रणबीर कपूर। ट्रेलर की शुरुआत संजय द्त्त के डायलोग के साथ होती है। जिसमें संजय कह रहे हैं कि ये मेरे लिए बहुत खुशी का पल है जब मेरी आत्मकथा आप लोग देख रहे हैं।

राजकुमार हिरानी ने अपने बेहतरीन निर्देशन से संजय दत्त की जिंदगी के पल को एक बार फिर लोगों के सामने रखा है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि संजय दत्त को पसंद करने वाले लोगों को ये फिल्म जरूर पसंद आएगी। फिल्म 29 जून के दिन रिलीज हो रही है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER