सर्दियों के मौसम में हम सभी जानते है कि एक से बढ़कर एक सब्जी आती है। जहां बात करें अगर बैंगन और आलू से बने चावल खाने का तो स्वाद ही अलग होता है। क्योंकि आलू बैंगन चावल पारंपरिक भारतीय व्यंजनों में एक पसंदीदा सामग्री भी मानी जाती है। खासतौर पर कई जगह तो सिर्फ आलू या बैगन के चावल भी बनते हैं। तो ऐसे में अगर आप आलू बैंगन के चावल खाना पसंद करते हैं और इस रेसिपी को घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारा बताया गया तरीका आपके बहुत काम आ सकता है। आइये जानें इसके बारें में।
आलू बैंगन चावल बनाने के लिए सामग्री
बैंगन -2
आलू – 4-5
प्याज- 2
टमाटर – 1
लहसुन की कलियां- 1
हरी मिर्च – 3-4
बारीक कटा हुआ अदरक – 1 बड़ा चम्मच
नींबू – 1
अचार मसाला – 1 छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
हरा धनिया – 1/4 कप
तेल – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
आलू बैंगन चावल कैसे बनाये
सबसे पहले बैंगन पोटैटो राइस बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें। अब इसके बाद बैगन को धोकर सुखा लें और तेल/घी लगाकर गैस पर फ्राई कर लें। बैंगन को भूनते समय बीच-बीच में पलटते रहें ताकि बैंगन चारों तरफ से अच्छे से पक जाए। इसी बीच मिक्सर की सहायता से लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें।
अच्छे से कर लें मैश
जब बैंगन अच्छे से पक जाए तो ऊपर का छिलका उतार कर बैगन को साफ कर लें। अब इसके बाद आलू को उबाल लें और उबलने के बाद छील लें. एक बड़ा प्याला लीजिए और इसमें भुना हुआ बैंगन डालकर अच्छी तरह मैश कर लीजिए। इसके बाद उबले हुए आलू को बैंगन में डालकर मैश कर लें।
खास बात
अब इस मिश्रण में कटे हुए टमाटर, अदरक-मिर्च का पेस्ट, अचार का मसाला, स्वादानुसार नमक और अन्य सामग्री डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले। अंत में 2 बड़े चम्मच तेल डालें और मिलाएँ। आपका स्वादिष्ट आलू बैंगन चावल तैयार है। इसे हरे धनिये से सजाकर सर्व करें। आपका बैंगन का भर्ता तैयार है।
