बीएसए लान्च करने जा रही शानदार बाइक, लुक रहेगा काफी स्टाइलिश

बीएसए लान्च करने जा रही शानदार बाइक, लुक रहेगा काफी स्टाइलिश

भारतीय बाजार में इस समय कई बेहतरीन बाइक आ गई है। जिसे आज की जेनरेशन ज्यादा पसंद कर रही है। तो इन्हीं सबके साथ बीएसए भी शानदार बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। जहां बीएसए की नई बाइक बहुत जल्द बाजार में आने वाली है। जी हां दरअसल आपको बता दें कि BSA अपनी एक शानदार 650cc बाइक को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। साथ ही आपको बता दें कि इस बाइक में आपको बेहद ही धांसू फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे। साथ ही आपको बता दें कि इस बाइक का लुक भी काफी स्टाइलिश होने वाला है।

मिल सकता है कूल्ड इंजन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि BSA के इस आने वाली बाइक स्क्रैम्बलर कॉन्सेप्ट मॉडल के तहत एक 652cc प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। यह कॉन्सेप्ट मॉडल है और इसका मुख्य मॉडल्स बाजार में इसकी प्रतिक्रिया जानने के बाद लॉन्च किया जाएगा। इस नई बाइक में बीएसए गोल्ड स्टार के जैसे ही चार-वाल्व डीओएचसी, 652cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है। जो कि 6,000 rpm पर 45 bhp मैक्सिमम की पावर और 4,000 rpm पर 55 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इस इंजन को ट्विन स्पार्क प्लग के साथ लैस किया जाएगा। जो नई टेक्नोलॉजी से लैस रहेगा।

खास बात

बता दें कि यह बाइक दिखने में अपने पुराने लुक की तरह होगी। हालांकि, इसमें गोल्ड लुक देखने को मिलेगा। इस बाइक में चौड़े सेट हैंडलबार, गोल हेडलैंप, LED टेल लैंप और क्रोम बॉडी दिया जाएगा.

ये हो सकती है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बाइक कि शुरुआती एक्स शोरुम कीमत कंपनी करीब 4.9 से 10 लाख रुपए तक रख सकती है। हालांक, जहां कंपनी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारीक घोषणा किसी भी तरह की नहीं की गई है।

 

Summary
बीएसए लान्च करने जा रही शानदार बाइक, लुक रहेगा काफी स्टाइलिश
Article Name
बीएसए लान्च करने जा रही शानदार बाइक, लुक रहेगा काफी स्टाइलिश
Description
भारतीय बाजार में इस समय कई बेहतरीन बाइक आ गई है। जिसे आज की जेनरेशन ज्यादा पसंद कर रही है। तो इन्हीं सबके साथ बीएसए भी शानदार बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है।
Author
Publisher Name
Youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER