मंगलवार के दिन माथे पर तिलक लगाने के ये होते है फायदें, जानियें कैसे

मंगलवार के दिन माथे पर तिलक लगाने के ये होते है फायदें, जानियें कैसे
हम सभी जानते है कि मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन है। वह इसलिए क्योंकि इस दिन हनुमान चालीसा पढ़ने के साथ पूजन का विशेष महत्व माना गया है। तो ऐसे में माथे पर लगाए जाने वाले तिलक का दिनचर्या में खास प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देखा जाए तो मंगलवार को लाल रंग या सिंदूरी तिलक को चमेली के तेल में घोलकर लगाने से मंगलकारी होता है। जिससे सभी के बिगड़े काम बन जाते हैं। जिससे मन भी प्रसन्न बना रहता है।

भगवान को चढ़ाए लाला चोला

बता दें कि मन की उदासी और निराशा हट जाती है और दिन शुभ बनता है। इस दिन हनुमान जी को लाल चंदन का तिलक लगाएं और उन्हें लाल रंग का चोला चढ़ाना चाहिए। आस्था से जुड़े इस तिलक को लगाने के कुछ नियम बनाए गये हैं, जैसे-तिलक हमेशा स्नान करने के पश्चात् स्वच्छ वस्त्र पहनने के बाद ही किसी देवी या देवता या फिर किसी दूसरे व्यक्ति को या फिर स्वयं को लगाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति या देवी-देवता को उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही तिलक लगाना चाहिए। जो एक तरह से अच्छा होता है।

होता है हनुमान चालीसा का पाठ

वहीं, इस दिन भक्त हनुमान जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते है। जहां लोग हनुमान चालीसा का पाठ भी करते है। जहां कई जगह तो सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है। जो बहुत ही सुंदर पाठ होता है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER