डिनर में बेहतरीन बनाएं आलू पालक की सब्जी, बच्चों को आएगी पसंद

डिनर में बेहतरीन बनाएं आलू पालक की सब्जी, बच्चों को आएगी पसंद

वैसे तो लोग डिनर में सब्जी तो बहुत खाते है लकिन क्या आपने डिनर में कभी आलू पालक की सब्जी खाई है। बता दें कि यह सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। जिसे बच्चे भी बडे ही आराम से खाते है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले आलू पालक बनाने के लिए सबसे पहले आपको पालक को स्टीम कर लेना चाहिए। फिर इसके बाद पालक को गर्म पानी से निकाल कर ठंडे पानी में डालें और ठंडा होने दें। फिर कढ़ाई में 3 से 4 टेबल स्पून तेल डालिये। गरम होने पर तेल में जीरा, राई और हींग डाल दीजिए। बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें। प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स करें। इसके बाद टमाटर डालकर मिक्स कर लें और स्वादानुसार नमक भी डाल कर मिक्स कर लें।

धीमी आंच पर पकाएं

गरम मसाला पावडर डालकर मिलाएँ और ढककर आलू को अच्छी तरह नरम करने के लिए पकाएँ। पालक डालने के बाद सब्जियों को ढककर धीमी आंच पर पकाएं। फिर आप चाहें तो इसे दोबारा ढककर और 12 मिनिट तक पका सकते हैं। अगर आप अतिरिक्त ग्रेवी वाली सब्जियां खाना चाहते हैं तो सब्जियों में 1 कप पानी भी मिला सकते है।
Summary
डिनर में बेहतरीन बनाएं आलू पालक की सब्जी, बच्चों को आएगी पसंद
Article Name
डिनर में बेहतरीन बनाएं आलू पालक की सब्जी, बच्चों को आएगी पसंद
Description
वैसे तो लोग डिनर के दौरान सब्जी तो बहुत खाते है लकिन क्या आपने डिनर के दौरान कभी आलू पालक की सब्जी खाई है। बता दें कि यह सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। जिसे बच्चे भी बडे ही आराम से खाते है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
Author
Publisher Name
Youth Express

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER