इतने करोड़ में बिकी माधुरी दीक्षित की पंचकूला वाली कोठी

करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी पुरानी कोठी के चलते मीडिया में छाई हुई हैं। माधुरी दीक्षित ने हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार को माधुरी के पति ने कोठी बेचने से संबंधित कार्रवाई पूरी की। और इतने करोड़ में अपनी पंचकूला वाली कोठी को बेच दिया।

अमित तनेजा ने खरीदी माधुरी दीक्षित की ये कोठी

माधुरी दीक्षित ने ये कोठी क्लीयर ट्रिप डॉट कॉम के संस्थापक सदस्य अमित तनेजा को सवा तीन करोड़ रुपये में बेची है। इस कोठी का कुल क्षेत्रफल एक कनाल का है। अमित तनेजा औऱ माधुरी दीक्षित के पति डॉ. माधव नेने ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। पंचकूला में ये कोठी अपने नंबर की बजाय माधुरी दीक्षित की कोठी के नाम से पहचानी जाती थी लेकिन अब इसे नया नाम और मालिक मिला। स्थानीय लोग बताते हैं कि पंचकूला आने वाले लोग इस कोठी को देखने जाया करते थे।

करो़ड़

आपको बता दें कि सन 1996 में पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 में कोठी नंबर 310 के लिए माधुरी दीक्षित को एक प्लॉट अलॉट हुआ था। माधुरी दीक्षित को ये प्लॉट मुख्यमंत्री कोटे से मिला था। तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने माधुरी दीक्षित को सीएम कोटे से प्लॉट दिया था। जिस वक्त ये कोठी उन्हें अलॉट हुई थी, उस वक्त माधुरी दीक्षित का सिनेमा में जबरदस्त जलवा था। उन दिनों अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हम आपके हैं कौन, अंजाम और राजा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाया था।

माधुरी दीक्षित ने इस कोठी के लिए साल 1996 में कागजी कार्रवाई व अन्य औपचारिकताएं व फीस आदि रूप में हुडा ऑफिस में पहले 60 हजार रुपये जमा कराए थे और उसके बाद करीब 1.75 लाख रुपये दिए थे। सूत्रों की मानें तो माधुरी ने इस प्रॉपर्टी के लिए कुल ढाई लाख रुपये चुकाए थे। चार अप्रैल 1996 को ये कोठी माधुरी दीक्षित के नाम हो गई थी। कोठी का कुल एरिया को 112 स्क्वेयर मीटर एरिया कवर्ड है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
इतने करोड़ में बिकी माधुरी दीक्षित की पंचकूला वाली कोठी - Youth Express
Article Name
इतने करोड़ में बिकी माधुरी दीक्षित की पंचकूला वाली कोठी - Youth Express
Description
माधुरी दीक्षित ने ये कोठी क्लीयर ट्रिप डॉट कॉम के संस्थापक सदस्य अमित तनेजा को सवा तीन करोड़ रुपये में बेची है। इस कोठी का कुल क्षेत्रफल एक कनाल का है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER