नए साल में कई नए स्मर्टफ़ोने, डिवाइस्स, टेक्नोलॉजी आने वाली है और इसी क्रम में नया एंड्राइड वर्शन भी आने वाला है. हाल में एंड्राइड 10 लॉन्च किया गया है. लेकिन बहुत जल्द एंड्राइड 11 आपको अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा। Android 10 में कई नए फीचर्स और लेआउट को अपडेट किया गया है, लेकिन यह नया Android 11 विडिओ के लिए बनाया गया है. अगर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में आप अगर वीडियो रिकॉर्डिंग ज्यादा करते हैं तो अगले एंड्रॉयड वर्जन में आपके लिए एक शानदार ऑप्शन दिया जा सकता है. तो चलिए आपको विस्तार में बता दे की आखिर किस तरीके से यह वीडियो के लिए फायदेमंद होगा।

Android 11 benefit: (फायदे)
आज के टाइम में हर कोई वीडियो रिकॉर्डिंग मोबाइल से करता है, लेकिन क्या आपको पता है की उसकी मैक्सिमम फाइल साइज कितनी होती है? बता दे,अभी आप एक वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो इसकी मैक्सिमम फाइल साइज 4GB की होती है. 4GB होने के बाद स्मार्टफोन में दूसरी फाइल बन जाती है जहां वो वीडियो सेव होता है. यानी 4GB की फाइल साइज जैसे ही हुई, आपका कैमरा उस फाइल को सेव करके दूसरी रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है लेकिन इस बात की जानकारी आपको नहीं मिलती है. XDA डेवेलेपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक DCIM फोल्डर में आप अगर वीडियो फाइल देखेंगे तो 4GB तक का फाइल अलग-अलग मिलेंगी.
आपको बता दे, नए साल में Android 11 लॉन्च होने के बाद नए मोबाइल ऑपरेटिंगस सिस्टम के साथ कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की लिमिट हटा सकती है. इन दिनों ज्यादातर स्मार्टफोन्स, जो 10 हजार रुपये से ऊपर के होते हैं, इनमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर होता है. आने वाले समय में अगर 8K रिकॉर्डिंग वाले स्मार्टफोन्स आने शुरू हुए तो 4GB लिमिट की वजह से यूजर्स की दिक्कतें और भी बढ़ सकती हैं.
XDA Developers की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल Android Media calsesse को अपडेट किया जा रहा है ताकि 32 बिट फाइल साइज की लिमिटेशन हटाई जा सके. इसे हटा कर नया एंड्रॉयड वर्जन mpeg4writer में 64 बिट ऑफसेट यूज करेगा. इसकी वजह से Android 11 4GB से ज्यादा की फाइल साइज तैयार कर पाएगा.
Android 11 may finally remove Android’s 4GB file size limit for video recordings https://t.co/0eG6C4PReF
— XDA (@xdadevelopers) December 26, 2019
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, 2014 में एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए वीडियो फाइल्स की लिमिट 4GB की गई थी, जाहिर है तब के स्मार्टफोन में इतनी एडवांस्ड टेक्नलॉजी नहीं थी और फाइल्स साइज कम होते थे.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.

