बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और वीनस कंपनी के मालिक चम्पक जैन का हुआ निधन

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर

कहते है कि एक फिल्म को हिट बनाने में केवल हीरो हीरोइन का ही नहीं बल्कि फिल्म से जुड़े सभी लोगो योगदान एक जैसा ही होता है। खास करके प्रोडूयसर अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए पूरी जी जान लगा देते है। बहरहाल आज हम जिस प्रोड्यूसर के बारे में बात करने जा रहे है, उन्होंने भी बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में दी है। मगर अफ़सोस कि बॉलीवुड को हिट फिल्मे देने वाले इस बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो चुका है।

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर का हुआ निधन.. 

दरअसल हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि चम्पक जैन की बात कर रहे है। जो खिलाडी, मैं खिलाडी तू अनाड़ी, बाजीगर, मैं हूँ न, जोश, अकेले हम अकेले तुम, मेला आदि कई फिल्मो के को प्रोड्यूसर रह चुके है। गौरतलब है कि बीती शाम हार्ट अटैक की वजह से चम्पक जैन का निधन हो चुका है। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि चम्पक जैन वीनस कंपनी के मालिक भी थे। जी हां वीनस रिकार्ड्स एंड टेप्स और यूनाइटेड 7 के भी मालिक थे। बहरहाल चम्पक जैन का अंतिम संस्कार आज सुबह ग्यारह बजे ही किया गया है। बता दे कि चम्पक जैन के निधन पर सोनू सूद ने शोक भरा ट्वीट भी किया है।

वही अगर खबरों की माने तो जब चम्पक जैन अपने भाइयों के साथ मुंबई के जुहू में स्थित अपने दफ्तर में थे। इस दौरान वह एक मीटिंग में व्यस्त थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आया था। बता दे कि हार्ट अटैक आने के बाद वह जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। मगर अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनका निधन हो गया। ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर चम्पक जैन जी की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की हिम्मत दे।
Summary
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और वीनस कंपनी के मालिक चम्पक जैन का हुआ निधन  Youth Express
Article Name
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और वीनस कंपनी के मालिक चम्पक जैन का हुआ निधन Youth Express
Description
कहते है कि एक फिल्म को हिट बनाने में केवल हीरो हीरोइन का ही नहीं बल्कि फिल्म से जुड़े सभी लोगो योगदान एक जैसा ही होता है। खास करके प्रोडूयसर अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए पूरी जी जान लगा देते है। बहरहाल आज हम जिस प्रोड्यूसर के बारे में बात करने जा रहे है, उन्होंने भी बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में दी है। मगर अफ़सोस कि बॉलीवुड को हिट फिल्मे देने वाले इस बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो चुका है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER