सीएम योगी का सराहनीय कदम, अध्यापकों के लिए लॉन्च किया यह खास ऐप

बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत ही बेहतरीन कदम उठाया है। जी हां यक़ीनन सीएम योगी का सराहनीय कदम बच्चो के उज्ज्वल भविष्य में काफी मददगार साबित होगा। दरअसल योगी आदित्यनाथ जी ने बीते बुधवार को एक नया ऐप लॉन्च किया है। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के तहत प्रेरणा ऐप और प्रेरणा वेब पोर्टल को देश भर में लॉन्च किया गया है। बहरहाल इस ऐप का मकसद केवल अध्यापकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा करना है। बता दे कि इस ऐप के द्वारा हर अध्यापक और हर विद्यार्थी की उपस्थिति में बारे में आसानी से पता लगाया जा सकेगा।

सीएम योगी का सराहनीय कदम

सीएम योगी का सराहनीय कदम, शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए लॉन्च किया यह ऐप..

अगर खबरों की माने तो परिषदीय विद्यालयों में अक्सर अध्यापक अनुपस्थित ही रहते थे। जिसके कारण विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने में काफी दिक्क्त होती थी। ऐसे में इस ऐप के द्वारा योगी आदित्यनाथ जी ने हर अध्यापक पर कड़ी निगरानी रखने का प्रबंध कर लिया है। यानि अब कोई भी अध्यापक किसी की नजरो से भी बच नहीं पायेगा। बता दे कि अध्यापकों को स्कूल पहुँचने के बाद सबसे पहले अपनी तस्वीर खींचनी है। फिर स्मार्टफोन से अपनी तस्वीर खींचने के बाद उसे इस ऐप पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ही यह माना जाएगा कि अध्यापक स्कूल में उपस्थित थे।

सीएम योगी का सराहनीय कदम

केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की पूरी जानकारी भी इस ऐप के द्वारा हर किसी को दी जाएगी। यहाँ तक कि जो अधिकारी स्कूल का निरीक्षण करते है, उन्हें भी इस ऐप पर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इस नियम के तहत हर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी और हर स्कूल के प्रिंसिपल को एक टैब दिया जाएगा। जिससे हर रोज उनकी हाजिरी लेकर इस ऐप पर डाउनलोड की जाएगी। बता दे कि इसकी पूरी निगरानी शासन स्तर पर की जाएगी। बहरहाल सीएम योगी का सराहनीय कदम न केवल अध्यापकों पर लागू होगा, बल्कि शिक्षा विभाग से जुड़े हर व्यक्ति पर लागू होगा।

Summary
सीएम योगी का सराहनीय कदम, अध्यापकों के लिए लॉन्च किया यह खास ऐप  Youth Express
Article Name
सीएम योगी का सराहनीय कदम, अध्यापकों के लिए लॉन्च किया यह खास ऐप Youth Express
Description
बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत ही बेहतरीन कदम उठाया है। जी हां यक़ीनन सीएम योगी का सराहनीय कदम बच्चो के उज्ज्वल भविष्य में काफी मददगार साबित होगा। दरअसल योगी आदित्यनाथ जी ने बीते बुधवार को एक नया ऐप लॉन्च किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER