वैसे तो आपने कई बार हॉलीवुड के सुपरमैन को लोगो को एंटरटेन करते हुए देखा होगा। मगर आपको जान कर दुःख होगा कि अब वह सुपरमैन इस दुनिया में नहीं रहा। जी हां हॉलीवुड के सुपरमैन क्रिस्टोफर डेनिस का निधन हो चुका है। बता दे कि डेनिस हॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मो में सुपरमैन का किरदार निभा चुके थे। अब यूँ तो उनकी उम्र महज बावन साल थी। मगर इतनी कम उम्र में ही वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। अगर खबरों की माने तो उनका मृत शरीर भी कूड़ेदान में पाया गया था। दरअसल डेनिस की मौत सैन फर्नांडो घाटी में हुई थी।
हॉलीवुड के सुपरमैन क्रिस्टोफर का हुआ निधन..
हालांकि इस बात की सच्चाई बाद में पता चली। जब वहां से गुजर रहे एक शख्स ने डेनिस की बॉडी को कचरे के डिब्बे में पड़ा हुआ देखा तो उसने तुरंत पुलिस को वहां बुला लिया। आपको जान कर हैरानी होगी कि जब डेनिस का शव मिला था तब उनके शरीर पर फ़टे पुराने कपड़े पाए गए थे। फ़िलहाल पुलिस डेनिस की मौत की वजह ढूंढ रही है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा ऐसा भी कहा जाता है कि डेनिस काफी समय से बेघर हो चुके थे। जी हां उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। ऐसे में उन्होंने कुछ समय अनाथालय में भी बिताया। यही वजह है कि जब उनका निधन हुआ तब वह खुद के लिए कपड़ों और खाने की तलाश कर रहे थे।
RIP #christopherdennis #hollywoodsuperman pic.twitter.com/2RrSM8wQTE
— Super Museum (@supermanmuseum) November 6, 2019
अब यूँ तो पुलिस को इस बात का शक है कि यह हिंसा का मामला हो सकता है, लेकिन डेनिस के शरीर पर किसी भी तरह का निशान नहीं पाया गया है। बता दे कि डेनिस ने सबसे पहले हॉलीवुड फिल्म बुलेवार्ड में सुपरमैन का किरदार निभाया था। बहरहाल इस फिल्म में काम करने के बाद उनका नाम सुपरमैन ही पड़ गया था। बता दे कि हॉलीवुड के सुपरमैन क्रिस्टोफर का निधन होने के बाद उनके फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे है और उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे है।


